NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल-अरुण धर दीवान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल-अरुण धर दीवान
रायगढ़

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल-अरुण धर दीवान

जिला कार्यालय में 47 वें स्थापना दिवस पर भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष दीवान ने किया झंडा रोहन

lochan Gupta
Last updated: April 7, 2026 12:05 am
By lochan Gupta April 7, 2026
Share
7 Min Read

रायगढ़। भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने जिला भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ से जुड़े अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारियों की मौजूदगी में झंडा फहराया। इसके पहले भारत माता की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाते हुए पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माला अर्पित की गई।इस दौरान निगम महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्री साहू पूूर्व सभापति सुरेश गोयल सहित वरिष्ठ पार्षदों की मौजदूगी रही।
महापौर जीवर्धन चौहान ने स्थापना दिवस पर कहा 47 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी की नींव इस विचारधारा के साथ रखी गई थी कि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। स्थापना दिवस पर निवास स्थान पर भगवा ध्वज फहराने का जिक्र करते हुए कहा महापौर ने कहा भाजपा मेरे लिए परिवार है। राष्ट्र सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए महापौर ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।सभापति डिग्री साहू ने 47 वे स्थापना दिवस पर कहा मूल्यों की स्थापना एक विचारधारा के तहत की गई थी जिसका निर्वहन भाजपा का हर कार्यकर्ता ईमानदारी से पूरा कर रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा कार्यालय रायगढ़ में भाजपा परिवार के साथ ध्वजारोहण करते हुए स्थापना दिवस को हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरवशाली दिन निरूपित किया। 47 वे स्थापना दिवस पर झंडा फहराते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के अटूट संकल्प का प्रतीक है। स्थापना से लेकर आज तक करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और त्याग के बल पर भाजपा विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल के रूप में स्थापित हो पाया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं तथा देश के विकास और समाज की सेवा में निरंतर योगदान देते रहें। 1984 में दो सीटो से सफर शुरू करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में 282 सीट हासिल कर केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई ।सबसे बड़ी पार्टी होने का दंभ नहीं भरने की बजाय भाजपा के लिए जन सेवा के जरिए राष्ट्र निर्माण ही लक्ष्य है। सत्ता भाजपा के लिए चुनाव जीतना सत्ता हासिल करने का जरिया नहीं बल्कि आम जनता की सेवा भाजपा की प्राथमिकता है।महामंत्री द्वय विकास केडिया, जतिन साव ने भाजपा की स्थापना के बाद से आज तक के सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा गठबंधन की सरकारों के दौरान भी केंद्र में अटल बिहारी जी की भाजपा सरकार ने अपने मूल्यों नीतियों विचारधारा से समझौता नहीं किया। लोकसभा में स्वर्गीय अटल जी द्वारा दिए गए वक्तव्य का जिक्र करते हुए कहा सत्ता के लिए विचारधारा से समझौता करने पड़े तो सत्ता की कुर्सी को चिमटे से छूना पसंद नहीं करूंगा। महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल ने 47 वे स्थापना दिवस पर कहा कि भाजपा ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण बिल पास किया है। बहुत से ऐसी योजनाएं है जिसका लाभ मातृ शक्ति को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सत्तर लाख महिलाओं पर हर माह एक हजार रुपए साय सरकार द्वारा दिए जा रहे है। 47 वर्ष शुरू हुआ यह सफर आज सार्थक नजर आ रहा है। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वाई के सिंदे ने कहा 47 वर्षों के सफर में भाजपा ने पूर्ण बहुमत का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या से हासिल किया है।
जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान ने कार्यकताओं को स्थापना दिवस का महत्व बताते हुए कहा 6 अप्रैल का दिन कार्यकताओं के लिए मायने रखता है इस दिन भाजपा की स्थापना हुई और सभी को विश्व की सबसे पार्टी के कार्यकर्ता होने का गौरव हासिल है। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने स्थापना दिवस पर कहा भाजपा के त्याग समर्पण विचारधारा को देख बहुत से युवाओं का भाजपा से जुड़ाव हुआ यही वजह है कि यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई। भाजपा का स्थापना दिवस हमे अपनी विचारधारा का स्मरण कराता है जो हमे सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करती है। अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम हुसैन ने कहा भाजपा ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक स्वीकार अपनी विचारधारा से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया। पार्टी जिन लोगों की वजह से इस मुकाम पर पहुंची है उनके त्याग तपस्या को नमन करते हुए उनके योगदान का स्मरण किया।ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोरंजन साहू ने भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस पर कहा भाजपा के लिए संगठन सर्वोपरि है इसलिए कार्यकताओं के बदौलत दो सीटो से पूर्ण बहुमत का सफर तय किया है पूर्ण बहुमत की सत्ता हासिल करने भाजपा ने बहुत से ऐसे कार्य किये है जिससे आने वालीं पीढ़ी का भविष्य संवारा जा सके।अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री द्वय सतनाम पोथीवाल,साहिल मनिहार ने भी स्थापना दिवस पर भाजपा के लिए तन मन धन समर्पित करने वालो दिवंगतों का पुण्य स्मरण किया।

स्थापना दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी

गुरुपाल भल्ला,श्रीकांत सोमावार,अनुपम पाल,सुभाष पांडे,ज्ञानु गौतम ठाकुर,जिला भाजपा के पदाधिकारियों में विलिस गुप्ता,अरुण कातोरे,नीलम रंजू संजय,सनत नायक ,पवन शर्मा ,पावन अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,दिबेश सोलंकी वरिष्ठ पार्षद सुरेश गोयल पूर्व पार्षद कौशलेश मिश्रा,अशोक यादव,मुक्कू यादव अन्नू सारथी ज्योति यादव,संतोष साहू, अभिलाष कछवाहा,दीपमाला गुप्ता महिला मोर्चा जफर मलिक अल्पसंख्यक मोर्चा,पदमवीर सिंह जनजाति मोर्चा, नरेंद्र ठेठवार युवा मोर्चा,मितेश शर्मा, हेमकांत साहू ,मीनाक्षी मेहर, सौरभ चौधरी, मेघा जाटवार, विजय प्रताप,लक्की देवांगन संजय अग्रवाल शैलेश माली,अंशुल टुटेजा,प्रवीण द्विवेदी सूरज मिरी, संदीप क्षत्रिय,खगेश देवांगन, अरुण सिंह,अनिल कटियार सहकारिता प्रकोष्ठ सहसंयोजक,भुनेश साहू,ऐश अग्रवाल अधीश रतेरिया,कमल शर्मा राकेश सिंह, प्रतीक अग्रवाल, निकुंज शर्मा अंकित मिश्रा,गुलाब शर्मा,अजय मिश्रा आकाश शर्मा,गोलू यादव,सौरभ नामदेव,मंजू लता नायक ,संजय दास,रवि साहू,चिंटू साबरी,रितेश जैन,विजयलक्ष्मी चौहान,दीपक डोरा सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के महामंत्री पदाधिकारी सहित शताधिक कार्यकताओं की गरिमामई मौजूदगी रही।

You Might Also Like

बेकाबू टैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी

पीएफएमएस घोटाला, शिक्षक खुद बने वेंडर

डिग्री कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में किया जाएगा विकसित-ओपी चौधरी

बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे : रणविजय सिंह जूदेव

गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैलूंगा से लद्दाख तक पहुंचा ‘केलो’ जैविक जवाफूल चावल
Next Article 16 से 27 अप्रैल तक फिर बीआर रद्द, चौथी लाइन का किया जाना कार्य, अन्य पैसेजर भी होंगी प्रभावित

खबरें और भी है....

सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी, महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी
मां के सामने किशोर का अपहरण, अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नौकरी लगाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी
5 उद्योगों पर 18.85 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?