सरसीवा/तिलईपाली। पं. रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर द्वारा घोषित एम.एससी. जूलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर मई-जून 2025 की प्रावीण्य सूची में दुलीचंद जालान कॉलेज ऑफ क्वालिटी एजुकेशन, तिलईपाली – सरसीवा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विश्व विद्यालय द्वारा जारी टॉप 10 की सूची में कॉलेज के तीन होनहार छात्रों ने स्थान प्राप्त कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के आंकड़े कॉलेज के छात्रों ने अपनी मेहनत से मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। हूपकांत जांगड़े विश्व विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया 1876 अंक, किरण खटकर विश्व विद्यालय में नौवां स्थान प्राप्त किया 1817 अंक, मंजुलता साहू विश्वविद्यालय में दसवां स्थान प्राप्त किया 1815 अंक।
संस्थान से शुभकामना देते हुए इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पें कॉलेज प्रबंधन, शैक्षणिक स्टाफ में हर्ष का माहौल है। कॉलेज के चेयरमैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, यह सफलता इन विद्यार्थियों के अटूट परिश्रम व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी आज अपनी बौद्धिक क्षमता से पूरे प्रदेश में पहचान बना रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि – कॉलेज सदैव गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, भविष्य में भी विद्यार्थियों को हर संभव सहायता और बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करता रहेगा। छात्रों ने जताया आभार ?सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के अनुशासन, प्राध्यापकों के मार्गदर्शन और अपने अभिभावकों को दिया है। उन्होंने विशेष रूप से कॉलेज प्रबंधन का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें अध्ययन के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया।
दुलीचंद जालान कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया परचम – रविशंकर



