NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गांजा तस्करी में लिप्त दो महिला सहित तीन गिरफ्तार, 70 हजार रुपए का सात किलो गांजा व नकद जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गांजा तस्करी में लिप्त दो महिला सहित तीन गिरफ्तार, 70 हजार रुपए का सात किलो गांजा व नकद जब्त
रायगढ़

गांजा तस्करी में लिप्त दो महिला सहित तीन गिरफ्तार, 70 हजार रुपए का सात किलो गांजा व नकद जब्त

किरोड़ीमलनगर रेलवे स्टेशन के पास बिक्री के लिए तलाश रहे थे ग्राहक

lochan Gupta
Last updated: February 23, 2026 12:01 am
By lochan Gupta February 23, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़. गांजा की बिकी करने ग्राहक तलाश रहे दो महिला समेत तीन आरोपियों को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त कर तीनों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतरारोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो बैग में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इससे पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जांच के दौरान तीनों संदिग्धों को पकड़ कर तलाशी लिया तो उनके कब्जे से 7.110 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम ग्राम तिलाईपाली निवासी सोनी चौहान (35), सीतामणी कोरबा निवासी सुमन यादव (30) और बुढऩपुर थाना नगरदा जिला सक्ती निवासी वासुदेव साहू (25) बताए। आरोपियों ने बताया कि वे 19 फरवरी को ओडिशा से गांजा लाए थे और रायगढ़ में बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों से करीब 70 हजार रुपए का गांजा जब्त किया है साथ ही वासुदेव साहू और सुमन यादव के पास से 2-2 हजार रुपए कैश भी बरामद किए गए है। उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और रविवार को तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

क्या कहते हैं एसएसपी
इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ अभियान लगातार जारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

You Might Also Like

शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने खोला मोर्चा

लैलूंगा श्रमजीवी पत्रकार संघ के पुन: अध्यक्ष बने ब्रजदास महंत

107 साल के माधव मेहर ने किया मतदान

जिला भाजपा अध्यक्ष को लेकर राजधानी में हुआ मंथन

अघोरेश्वर के जन्मोत्सव पर लगी भक्तों की भीड़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जंगलों में दावानल की शुरुआत, परेवा पहाड़ में लगी आग, वन विभाग काबू पाने में जुटा
Next Article चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप

खबरें और भी है....

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार
तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?