रायपुर। राजधानी के व्हीडब्लू कैन्यन होटल में मैक कॉलेज की वेलकम पार्टी में जमकर विवाद हुआ है। आरोप है कि गर्ल स्टूडेंट से छेड़छाड़ होने के बाद लडक़ों के दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें जमकर लात-घुसे चले हैं। इस मामले में एक स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चिराग देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह मैक कॉलेज में बीकॉम थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। 18 अगस्त को कॉलेज की फर्स्ट और सेकंड ईयर के स्टूडेंट ने वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम रायपुर के व्हीडब्लू कैन्यन होटल में था। इस दौरान लडक़ों के दो ग्रुप में मारपीट हो गई। चिराग शाम को घर जाने के लिए निकला, तब पार्किंग में उसके साथ भी मारपीट की गई।
इस मामले में दूसरी एफआईआर तेलीबांधा पुलिस ने भगिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज की है। भगिंदर ने बताया कि वह मैक कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। कॉलेज के स्टूडेंट का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह खाना खाने के लिए जा रहा था। इस दौरान प्रथम अग्रवाल और केफ अहमद नाम के लडक़ों ने उसे रोक लिया। उन्होंने भगिंदर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। इस मारपीट में भगिंदर के हाथों में चोंटें आई है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाम न बताने की शर्त पर कॉलेज के एक स्टूडेंट ने बताया कि पूरा विवाद कार्यक्रम के दौरान कुछ नशेड़ी लडक़ों ने गर्ल्स स्टूडेंट के छेड़छाड़ की। जिसके बाद बवाल शुरू हो गया। इसमें कॉलेज के दो लडक़ों का ग्रुप आपस में भिड़ गया। इस मारपीट में कई स्टूडेंट को हल्की-फुल्की चोंटें आईं है।
वेलकम पार्टी में जमकर चले लात-घुसे, एक स्टूडेंट घायल, अस्पताल में भर्ती
