NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गेज वेट व फीस प्लेट चोरी करने वाले तीन आरोपी व एक कबाड़ी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गेज वेट व फीस प्लेट चोरी करने वाले तीन आरोपी व एक कबाड़ी गिरफ्तार
रायगढ़

गेज वेट व फीस प्लेट चोरी करने वाले तीन आरोपी व एक कबाड़ी गिरफ्तार

एक कबाड़ संचालक सहित चार आरोपियों की तलाश जारी, भूपदेवपुर व राबर्टशन से दो-दो चोरी का दिया था अंजाम

lochan Gupta
Last updated: October 8, 2023 1:36 am
By lochan Gupta October 8, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। समपार फाटक का गेज वेट व फीस प्लेट की लगातार चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है, साथ ही उक्त सामान की खरीदी करने वाले कबाड़ी का एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी भी कबाड़ संचालक सहित चार आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि किरोड़ीमलनगर व सक्ती क्षेत्र के छह युवकों ने एक जुट होकर भूपदेवपुर व राबर्टशन के पास समापार फाटक में लगे काउंटर वेट व फीस प्लेट की सिलेसिलेवार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने इन दोनों समपार फाटक से सितंबर माह में ही दो-दो बार चोरी कर लिया, जिसकी शिकातार दर्ज होने पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजेश वर्मा द्वारा टीम गठित कर आरोपियों के पतासाजी के लिए भेजा गया। इस दौरान राबर्टशन व भूपदेवपुर क्षेत्र में गस्त के दौरान 6 अक्टूबर को सराईपाली-कलमीडीपा रोड में स्थित अंडर ब्रीज के पहले एक सफेद रंग का महेंद्र कैम्पर पीकअप में तीन व्यक्ति बैठे पाए गए, जिससे आरपीएफ जवानों द्वारा नाम-पता पुछने पर परमानंद कश्यप पिता गोपाल कश्यप (19 वर्ष) ग्राम पेंड्री थाना हसौद, दूसरा गोविंद प्रसाद कश्यप पिता सुदुर कश्यप (24 वर्ष) ग्राम जमड़ी थाना हसौद वर्तमान पता शांतिनगर किरोडीमलनगर तथा तीसरा आरोपी प्रकाश कुमार श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास (23 वर्ष) ग्राम पेंड्री थाना हसौद जिला सक्ती बताया। ऐसे में जवानों ने जब उक्त पीकअप की जांच किया तो उसमें 10 नग समापार फाटक का काउंटर वेट व दो नग फिश प्लेट पाया गया। ऐसे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उसे आरपीएफ पोस्ट लाया गया और पहले चार बार हुई चोरियों के संंबंध में पूछा गया तो आरोपियों ने बताया कि विगत माह भर से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे और उक्त रेल संपत्ति को ढिमरापुर चौक स्थित मोईन खान बाबा कबाड़ी के दुकान में बेचते थे। ऐसे में जब बाबा कबाड़ी के दुकान में दबिश देकर जांच किया गया तो वहां से 30 नग काउंटर वेट व चार नगर फिश प्लेट पाया गया। वहीं मौका देखकर कबाड दुकान संचालक फरार हो गया जिससे दुकान में काम करने वाला राजकुमार जाटवर पिता चीनी लाल जाटवर (33 वर्ष) वार्ड क्रमांक 08 पूछापारा इंदिरानगर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से कुल 6 नग फिश प्लेट व 40 नग काउंटर वेट जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 17 हजार 500 रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में इन चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (अ) रेल संपत्ति अधिनियम 1966 के तहत अपराध दर्ज कर बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया है।
चार आरोपियों की तलाश जारी
इस संबंध में पोस्ट प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि सिलसिलेवार चोरी की घटना में कुल छह लोग थे, जिसमे से तीन की गिरफ्तारी हुई है, वहीं तीन फरार है, साथ ही रेलवे संपत्ति खरीदने वाला कबाड़ संचालक भी फरार है, जिससे इन चारो आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई। साथ ही अभी चोरी के 8 नग काउंटर वेट की बरामदगी बचा हुआ है।

You Might Also Like

सभी के विश्वास और सहयोग का प्रतिफल है यह प्रचंड जीत : शक्ति अग्रवाल

14 जनवरी को मकर संक्राति/पोंगल पर रहेगा स्थानीय अवकाश

350 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की होगी स्थापना : ओपी चौधरी

चुनाव संपन्न होते ही फिर उठी सडक डामरीकरण की मांग

मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वालों का कोर्ट कर रही तगड़ा चालान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत
Next Article बिग बाजार को देने होंगे मेंबरशिप के पैसे वापस

खबरें और भी है....

शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना
अधेड़ ने खुद को मारी चाकू, उपचार के दौरान मौत
युवक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?