NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विश्व हिंदी परिषद शैक्षणिक प्रकोष्ठ रायगढ़ के नए अध्यक्ष डॉ. मनीषा अवस्थी व श्रीमती मंजू अवस्थी उपाध्यक्ष नियुक्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विश्व हिंदी परिषद शैक्षणिक प्रकोष्ठ रायगढ़ के नए अध्यक्ष डॉ. मनीषा अवस्थी व श्रीमती मंजू अवस्थी उपाध्यक्ष नियुक्त
रायगढ़

विश्व हिंदी परिषद शैक्षणिक प्रकोष्ठ रायगढ़ के नए अध्यक्ष डॉ. मनीषा अवस्थी व श्रीमती मंजू अवस्थी उपाध्यक्ष नियुक्त

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2025 11:27 pm
By lochan Gupta July 20, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। विश्व हिंदी परिषद (नई दिल्ली) ने डॉ. मनीषा अवस्थी को विश्व हिंदी परिषद शैक्षणिक प्रकोष्ठ, रायगढ़ जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही, श्रीमती मंजू अवस्थी को इसी प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह घोषणा विश्व हिंदी परिषद, छत्तीसगढ़ शैक्षणिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर (बिलासपुर) ने की। डॉ. बनाफर ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को नई दिल्ली से जारी नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
ज्ञात हो डॉ.मनीषा अवस्थी रायगढ़ स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान साधुराम विद्या मंदिर में हिंदी विषय (पीजीटी) की शिक्षिका हैं साथ ही वो कवयित्री के रूप में भी अपनी पहचान रखती हैं। उनकी स्वयं की प्रकाशित चार पुस्तकें है और अनेक साझा संग्रह में नियमित रूप से रचनाओं का प्रकाशन जारी है। अनेक स्थानीय,राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें उनके साहित्यिक योगदान हेतु सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व में डॉ.मनीषा अवस्थी रायगढ़ आकाशवाणी में युववाणी कार्यक्रम में प्रस्तोता के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकीं हैं।वहीं श्रीमती मंजू अवस्थी माध्यमिक शाला कोटमार,रायगढ़ में शासकीय शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।
रायगढ़ के प्रमुख साहित्यिक,सांस्कृतिक मंच से जुड़ी हुईं हैं, अनेक सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ जुडक़र समाज सेवा के कार्य कर रही हैं, कई वर्षों तक आकाशवाणी रायगढ़ से जुडक़र वनिता विहार कार्यक्रम के प्रस्तोता के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं साथ ही रायगढ़ जिले के टीचर एसोसिएशन की जिला प्रभारी भी हैं।
विश्व हिंदी परिषद एक प्रमुख संगठन है जो हिंदी को विश्व भाषा बनाने और भारत को विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह संस्था हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है और हिंदी शिक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ दुनिया भर में एकता और अखंडता स्थापित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। परिषद समय-समय पर हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों एवं गोष्ठियों का आयोजन भी करती रही है।

You Might Also Like

तमनार पहुंचे एसएसपी शशि मोहन सिंह

सोसायटी संचालक के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

महाजेंको कोल माइंस प्रोजेक्ट पर नए विवाद

विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़

रायगढ़ सीए ब्रांच ने कराया बच्चों का कैरियर मार्गदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दत्तक पुत्र ने ही सुपारी देकर करायी मां की हत्या
Next Article चैतन्य टेक्नीको स्कूल में किया गया पौधारोपण

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?