रायगढ। विगत दिवस लॉयंस क्लब मिडटाउन के सदस्यों ने लॉयन विनोद अग्रवाल ( अजंता) का जन्मदिन रिहैब फाउंडेशन वृद्धा आश्रम फटहामुड़ा रायगढ़ में बेसहारा वृद्ध जनों के साथ मनाया। वहीं अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आश्रम में बेसहारों की सहारा बनी जस्सी फिलिप के कार्यों से पूरा शहर परिचित है।आश्रम में 50 से अधिक मरीज व बेसहारा वृद्धजनों के साथ जन्मदिन मनाने का निर्णय लॉयन साथियों का अच्छा निर्णय साबित हुआ जिससे लॉयन विनोद अग्रवाल का चेहरा खुशी से झूम उठा।इस आयोजन में लॉयन सुभाष अग्रवाल चिराग,आनंद बेरीवाल,संजय अग्रवाल कार्ड,राजेश अग्रवाल क्रष्ठस्, सचिव लॉयन अमित मोदी, उपाध्यक्ष लॉयन शिव शंकर अग्रवाल की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आश्रम की संचालिका जस्सी व सदस्यों ने आश्रम में जन्मदिन मनाने पर आभार जताया व आश्रम में ईलाजरत मरीज और वृद्धजनों के चेहरों में कुछ पलों की खुशी बिखेर कर लॉयंस क्लब के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुऐ रिहैब फाउंडेशन को आगे उनके कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया है।
6 को होगा पौधारोपण
अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी ने बताया कि आगामी 6 जून को हमारी संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन तथा रामदास द्रौपदी फाउंडेशन संयुक्त रूप से वर्ष काल में विभिन्न स्थानों में विगत वर्षों से पौधारोपण कार्य करते आ रहे हैं। इस हेतु पूरे मानसून के समय पर्यावरण रथ का संचालन फाउंडेशन द्वारा होता है, इसकी शुरुवात हेतु आगामी 6 जुलाई दिन रविवार को निगम परिसर से रथ का प्रारंभ झंडी दिखा कर किए जाने की योजना है। जिसके अंतर्गत लगभग 11 हजार वृक्षारोपण लगाने का लक्ष्य है। वहीं इस आयोजन को भव्यता देने में क्लब के सभी सदस्यगण जुटे हैं।
लॉयंस क्लब मिडटाउन ने मनाया जन्म दिवस
