NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सूटकेस मर्डर केस में बड़ा खुलासा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सूटकेस मर्डर केस में बड़ा खुलासा
रायपुर

सूटकेस मर्डर केस में बड़ा खुलासा

एडवोकेट अंकित और शिवानी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2025 11:55 pm
By lochan Gupta June 24, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के बहुचर्चित सूटकेस मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुख्ता सूत्रो के अनुसार, मृतक किशोर पैकरा की हत्या जमीन सौदे को लेकर की गई थी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान किशोर पैकरा (उम्र 60 साल), निवासी एचएमटी चौक, हांडीपारा के रूप में हुई थी, जो शारीरिक रूप से अक्षम था और व्हीलचेयर पर चलता था। मोहदी गांव में स्थित किशोर पैकरा की जमीन का सौदा आरोपी वकील अंकित उपाध्याय द्वारा कराया गया था। जमीन की बिक्री 50 लाख रुपये में हुई थी, लेकिन किशोर को केवल 30 लाख रुपये ही दिए गए। जब किशोर को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो उसने 20 में से 10 लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद आरोपी दंपति ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
जांच में सामने आया कि पहले किशोर की गला रेतकर हत्या की गई, फिर उसके शव को लाल रंग के सूटकेस में बंद कर, सीमेंट भरकर पैक किया गया और अंत में स्टील ट्रंक में डालकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। ट्रंक पर मौजूद ‘हब्बू भाई’ नाम की मार्किंग और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। वारदात को अंजाम देने के बाद दंपति रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे। आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा, दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। रायपुर पुलिस की 3 सदस्यीय टीम आज शाम की फ्लाइट से दोनों को लेकर रायपुर लौटेगी। फिलहाल पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच ने मामले में दो प्रॉपर्टी डीलरों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इन डीलरों की भूमिका भी सौदे या साजिश में हो सकती है।

You Might Also Like

महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता ने की आत्महत्या

गुढिय़ारी बिजली गोदाम में लगी आग का खुलासा

140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सीएम साय से की मुलाकात

फॉर्म हाउस में पुलिस का छापा, नशे में धुत 21 युवक-युवतियां गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ अंजोर विजऩ ञ्च 2047 जनता को समर्पित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आज केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम आएंगे छत्तीसगढ़
Next Article एक अतिरिक्त फेरा लगाएगी रथयात्रा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?