NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समर कैंप से बच्चों में निखरा आत्मविश्वास और प्रतिभा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > समर कैंप से बच्चों में निखरा आत्मविश्वास और प्रतिभा
रायगढ़

समर कैंप से बच्चों में निखरा आत्मविश्वास और प्रतिभा

सेजेस चक्रधर नगर रायगढ़ में आयोजित हुआ समर कैंप

lochan Gupta
Last updated: May 12, 2025 12:22 am
By lochan Gupta May 12, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। स्वयं का, स्वयं के लिए, स्वयं को दिया जाने वाला वह अनमोल समय जो व्यक्तित्व को निखारने में महती भूमिका निभाता है वह समय है समर कैंप का यह कहना है दो बार राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती रश्मि वर्मा व्याख्याता (जीव विज्ञान) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय चक्रधर नगर का। प्राचार्य श्री राजेश डेनियल के प्रोत्साहन से श्रीमती रश्मि वर्मा द्वारा परीक्षाओं के बाद विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों ने इस कैंप में कैलीग्राफी (हिंदी और अंग्रेजी) कबाड़ से जुगाड़ के द्वारा शो पीस, डांसिंग डॉल के सेट, गुड्डे गुडिय़ा, मुखौटे, फ्लावर पॉट, नारियल के खोल से शोपीस बनाना, पत्थरों से पेपर वेट, टीएल एम का निर्माण किया। प्रकृति में बढ़ते कचरे के ठोस कचरा प्रबंधन हेतु बच्चों में पर्यावरण प्रेमी बनने का नजरिया इस विधा के द्वारा विकसित करने का प्रयास किया गया, यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। इसके अतिरिक्त केमिकल वाले कोल्ड ड्रिंक के हानिकारक प्रभाव से अवगत कराकर उन्हें पौष्टिक कोल्ड ड्रिंक बनाना सिखाया गया। फन विद ए आई, भाषण देना, कविता, कहानी और स्वयं स्लोगन लिखने की विधा को सीखने का प्रयास बच्चों ने किया।
इस समर कैंप में सेमिनार का आयोजन भी किया गया जिसमें विषय ‘यातायात के नियम और युवा’ तथा ‘नशे का युवाओं के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव’ जैसे विषय रखे गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अभिव्यक्ति की भावना, आत्मविश्वास और स्टेज फोबिया को पर कैसे विजय पाएं यह सीखना था। बच्चों ने उत्तम अभिव्यक्ति के साथ-साथ विषय पर अपने वक्तव्य में संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। इस समर कैंप की मुख्य विशेषता यह थी कि यह पूर्णतया नि:शुल्क था। बच्चों को केवल उपस्थित होकर अपना समय देना था। प्राचार्य श्री राजेश डेनियल के प्रोत्साहन और श्रीमती रश्मि वर्मा के सतत प्रयासों से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समर कैंप में बच्चों ने अपनी प्रतिभागिता उत्साह से दी। अभिभावकों ने भी इन प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा कर काफी सराहा।

You Might Also Like

समाजसेवी नत्थू लाल सिंघानिया को नगरवासियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया

झगड़ालू युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

स्टेशन के हो रहे कायाकल्प का जायजा लेने पहुंची टीम

राहगीरी डे में क्या आम क्या खास सब मस्ती करते नजर आए एक साथ

दिगर प्रांतों से आकर शहर में रह रहे लोगों की जांच में जुटी पुलिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुर में होनें जा रहा सीआईपीएल का आगाज
Next Article केजीएच में खड़ी कंडम वाहन में लगी आग

खबरें और भी है....

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
बस्तरांचल में तेजी से हो रहा बैंकिग सुविधाओं का विस्तार-सीएम साय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-वित्त मंत्री चौधरी
सारंगढ़-बिलाईगढ़, बीजापुर, कोरिया सहित सात जिलों के बदले गए कलेक्टर, 43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर
रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?