NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: व्यापारी बंधुओं का साथ और विकास पहली प्राथमिकता : शक्ति अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > व्यापारी बंधुओं का साथ और विकास पहली प्राथमिकता : शक्ति अग्रवाल
रायगढ़

व्यापारी बंधुओं का साथ और विकास पहली प्राथमिकता : शक्ति अग्रवाल

खरसिया के व्यापारी बंधुओं से किए संपर्क

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2025 11:50 pm
By lochan Gupta April 8, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव – 2025 का आगाज हो चुका है और आगामी 16 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव होगा। वहीं इस चुनाव का समय भी अत्यंत ही निकट आ गया है महज एक सप्ताह का ही समय शेष रह गया है। चुनावी इस माहौल में प्रत्याशीगण जीत हासिल करने के उद्देश्य से तमाम व्यापारी बंधुओं से दिन रात संपर्क कर अपने उद्देश्य को समक्ष रख जीत का आशीर्वाद उनसे ले रहे हैं। इस चुनावी समर में रायगढ़ जिला से मंत्री पद हेतु
शहर के बेहद मिलनसार तमाम व्यापारी बंधुओं के चहेते शक्ति अग्रवाल भी कलश छाप से मैदान में उतरे हैं और अपने साथियों के साथ पूरे जिले के विभिन्न स्थानों में अनवरत दौरे कर व्यापारी बंधुओं से मिलकर अपने मूल उद्देश्य को बताकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं मिलनसार प्रत्याशी और व्यवहार कुशल शक्ति अग्रवाल को पूरे व्यापारी बंधुओं से भी अपार जनसमर्थन मिल रहा है और वे प्रत्याशी की कार्यशैली व उद्देश्य से अत्यंत प्रभावित भी हैं। चुनाव प्रचार प्रसार के अंतर्गत प्रत्याशी शक्ति अग्रवाल आज खरसिया पहुँचे और नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उद्योगपति बजरंग अग्रवाल व अन्य प्रमुख विशिष्टगणों और व्यापारी बंधुओं से मिलकर जीत का आशीर्वाद मांगे। वहीं खरसिया के व्यापारी बंधुओं ने भी अपना भरपूर समर्थन जताया और जीत का आशीर्वाद दिए। इसी तरह रात 8 बजे गोदावरी भवन में व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक व्यापारी सम्मलित हुए व
सभी ने एक स्वर में शक्ति को समर्थन किया। जिससे माहौल और भी अत्यधिक खुशनुमा हो गया।वहीं उपस्थित व्यापारी बंधुओं का सकारात्मक सहयोग और आशीर्वाद पाकर अपनी जीत के प्रति उत्साहित मृदुभाषी प्रत्याशी शक्ति अग्रवाल का कहना है कि यदि हमारी जीत होती है तो समस्त व्यापारी बंधुओं का साथ और विकास ही पहली प्राथमिकता होगी। वहीं प्रत्याशी नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, भाजपा नेता गिरधर गुप्ता और बजरंग अग्रवाल से समर्थन और आशीर्वाद लिया। इसी तरह जनसमर्थन संपर्क में समाजसेवी सुशील रामदास, प्रत्याशी शक्ति अग्रवाल अशोक अग्रवाल आलू वाले मुकेश मित्तल, अशोक अग्रवाल पत्रकार, मनोज अग्रवाल, हंसमुख लाल पटेल, मोंटी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, विकाश बनवारी, मनोज बंटू, गिरधर अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, सुनील बंसल,अशोक जैन, राजेश अग्रवाल, मनोज टिम्बर, प्रतीक अग्रवाल दीपक मित्तल सहित अनेक सम्मानीय लोगों की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

बिलासपुर की युवती को रायगढ़ का युवक करता था ब्लैकमेल

May 1, 2026

डबरी में डूबने से महिला की मौत

वार्डों से कचरा डंप खत्म करना सभी का लक्ष्य-चंद्रवंशी

ट्रक की ठोकर से एक की मौत, दूसरा घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 12 को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी भव्य निशान यात्रा
Next Article आज से कृष्णा विहार मंदिर में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?