NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निर्माणाधीन प्लाट में लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > निर्माणाधीन प्लाट में लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
भिलाईनगर

निर्माणाधीन प्लाट में लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: December 25, 2024 11:50 pm
By lochan Gupta December 25, 2024
Share
4 Min Read

भिलाईनगर। 22 दिसंबर को प्रार्थी एजाज आलम पिता स्व. मोहम्मद लतिफ अंसारी उम्र 44 वर्ष निवासी म.नं. एलआईजी 60, हाउसिंग बोर्ड उमदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग का इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में निमार्णाधीन फाउंडेशन, बाउंड्रीवाल का देख रेख करता है। व रात्रि मे भी वहीं काम वाले मिस्त्री हेमंत भारती के साथ देख रेख करता है। दिनांक 21.12.2024 को मैं रात्रि में घर से इंजीनियरिंग पार्क हथखोज अपने कार से गया था, हेमंत भारती भी आया था। लगभग रात्रि 11.00 बजे हेमंत भारती फाउंडेशन के अंदर बने झोपड़ी में सोने चला गया। और मैं अपने कार में सो रहा था। कि दिनांक 22.12.2024 के मध्य रात्रि करीबन 02.05 बजे एक अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के कार के पास आया और कार के दरवाजा को जोर जोर से पीटने लगा जब प्रार्थी कार का दरवाजा खो बाहर आया। तो एक व्यक्ति चाकु दिखाकर प्रार्थी को उसके पास जो भी है। उसे मांगने लगा। जब प्रार्थी ने कुछ भी नहीं है बोला तो उसके उपर चाकु से वार कर दिया। जिससे किसी तरह प्रार्थी ने अपने आप को बचाया। उतने में अन्य दो व्यक्ति भी अपने हाथ में चाकु लेकर प्रार्थी के पास आये और उसके चाकु दिखाकर जबदरस्ती प्रार्थी के पैंट में रखे नगद 4400 रूपये को लूट कर भागे।और अपने एक और अन्य साथी जो मोटर सायकल लेकर खड़ा था।उसमें चारो लोग बैठकर वहां से भाग गये। प्रार्थी कु रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) भिलाई सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में एक टीम कार्यवाही हेतु लगाया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रार्थी व शिवालिक कंपनी के गार्ड से पूछताछ करने पर आरोपियों के हुलिया के बारे में बताया गया।सघन पूछताछ कर इंजीनियरिंग पार्क हथखोज एवं आप पास लगे सीसीटीव्ही कैमरे को चेक किया गया। संदेही महाराजा देवार एवं निकेत देवार को अभिरक्षा में लेकर दोनो का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से पहचान (शिनाख्तगी) कार्यवाही करायी गई। प्रार्थी द्वारा सही पहचानने पर दोनो आरोपियों से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया। जिन्होनें घटना दिनांक को अपने अन्य साथी शेखर और कजरी जो घटना दिनांक से फरार है, जिनके साथ मिलकर इंजीनियरिंग पार्क हथखोज निर्माणाधीन प्लाट में योजनाबद्ध तरिके रात्रि में लूट की घटना को अंजाम देना बताये। आरोपी महाराजा देवार एवं निकेत देवार के द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकु को उनके निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया एवं लूट की रकम में से अपने अपने बंटवारा में मिले पैसों में कुछ पैसे खर्च देना बताये।बाकी बचे पैसे 500-500 रूपये को दोनो आरोपियो द्वारा पेश करने पर जप्त किया। बाद दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

You Might Also Like

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत आज भेलवा तालाब नेहरू नगर से की गई

५०० व २०० के नकली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास का आबंटन किया जायेगा

आम आदमी के प्रयास से स्मृति गृह निर्माण सहकारी समिति में ओपन स्पेस जमीन को बिकने से बचाया गया -मेहरबान सिंह

दिन दहाड़े दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय के निर्देश पर गृह मंत्री शर्मा ने रद्द की पुलिस भर्ती प्रक्रिया
Next Article छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा : सीएम साय

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?