खरसिया। राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जनादेश परब के तहत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र खरसिया के लखीराम ऑडिटोरियम में खरसिया क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा नेता पूर्व विधानसभा खरसिया प्रत्याशी छाया विधायक महेश साहू के मुख्य आतिथ्य में महतारी वंदन हितग्राहियों का महिला बाल विकास परियोजना खरसिया द्वारा हितग्राही महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को सम्मेलन में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि महेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों को मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य में पूरा किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना है जिसके केंद्र में देश की आधी आबादी नारी शक्ति हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। शासन की मंशा है कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा और समाज सशक्त होगा। योजना का लाभ लें और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महतारी वंदन के फॉर्म भरवाने में की गई मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना में जो महिलाएं छूट गई है शीघ्र ही उनके फार्म भरवा कर उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि हितग्राही महिलाओं को पच्चीस हजार का बिना ब्याज के लोन प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन में आए हुए सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था एवं छत्तीसगढ़ की 36 प्रोटीन युक्त भाजियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मनोज राठौर जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा चपले भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, रमेश राठौर, जयप्रकाश डनसेना, कैलाश शर्मा, अर्चना सिदार, सरिता वैष्णो, ईश्वरी राठिया, खरसिया शहरी सुपरवाइजर पुनीता जायसवाल सहित सभी परियोजना सुपरवाइजर खरसिया क्षेत्र अधिकारी व महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं उपस्थित रही। हितग्राहियों ने बताया कि किस प्रकार योजना का लाभ उठाकर वह आत्मनिर्भर बन रही है
उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण उमा राठिया द्वारा फैंसी दुकान, लक्ष्मीबाई निषाद किराना दुकान, उमा यादव दुकान में कार्य, चेतना राठिया फैंसी दुकान, जयंती राठिया चाय ठेला, तुलेश्वरी चौहान गुपचुप ठेला, यशोदा सिलाई मशीन, मंगलेश्वरी राठौर बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता, संतोषी चौहान चाय दुकान, रजनी राठिया सुकन्या खाता, देवंती सिलाई मशीन, जानकी निषाद सिलाई मशीन, दिलेश्वरी साहू सुकन्या खाता, शगुन बाई कुर्रेद्भ सुकन्या खाता, सोनिका यादव सिलाई मशीन, मोनिका पटेल सुकन्या खाता, में पैसे लगाकर आत्मनिर्भर बन रही है।
महिला बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन हितग्राहियों को किया सम्मानित
महतारी वंदन योजना में छुट गई हितग्राही महिलाओं का शीघ्र होगा पंजीयन : मुख्य अतिथि महेश साहू
