NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading:
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > Uncategorized >
Uncategorized

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2023 1:19 am
By lochan Gupta September 4, 2023
Share
6 Min Read

शिक्षक सम्मान : महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार
52 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में 5 सितंबर 2023 को प्रात 10 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे और विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 48 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
राज्य स्मृति पुरस्कार
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें रायपुर जिले की प्रधान पाठक ममता अहार को ‘‘डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’, कोण्डागांव जिले की प्रधान अध्यापक मधु तिवारी को ‘‘डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, रायगढ़ जिले की व्याख्याता रश्मि वर्मा को ‘‘डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की शिक्षक एलबी इन्दिरा चन्द्रवंशी को गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा।
राज्य शिक्षक पुरस्कार
राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2022 से सम्मानित होने वाले 48 शिक्षकों में से कांकेर जिले के शिक्षक एल.बी. कृष्णपाल राणा और शिक्षक एल.बी रूखमणी साहू, नारायणपुर जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. देवेन्द्र कुमार देवांगन और प्रधान पाठक ब्रजेश्वरी रावटे, जगदलपुर जिले के शिक्षक महेश कुमार सेठिया और व्याख्याता रमेश कुमार उपाध्याय, दंतेवाड़ा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. खेमलाल सिन्हा और उच्च श्रेणी शिक्षक उषा भूआर्य, बालोद जिले के सहायक शिक्षक एलबी श्रवण कुमार यादव और सहायक शिक्षक एल.बी पुष्पलता साहू, राजनांदगांव जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. तुलेश्वर कुमार सेन और शिक्षक एल.बी पारूल चतुर्वेदी, दुर्ग जिले के प्रधान पाठक यशवंत कुमार पटेल और शिक्षक एल.बी. के. शारदा, कबीरधाम जिले की शिक्षक यक्ष चंद्राकर और प्रधान पाठक शिव कुमार बंजारे, बेमेतरा जिले की शिक्षक एल.बी ज्योति बनाफर और व्याख्याता एल.बी. सुषमा शुक्ला शर्मा, महासमुंद जिले के व्याख्याता एल.बी अनिल कुमार प्रधान और सहायक शिक्षक एल.बी डोलामणी साहू, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. संतोष कुमार तारक और सहायक शिक्षक एल.बी लताबेला मोंगेंरे के नाम शामिल है।
इसी प्रकार वर्ष 2022 राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए रायपुर जिले के सहायक शिक्षक एल.बी उत्तम कुमार देवांगन और सहायक शिक्षक एल.बी. डॉ. गोपा शर्मा, धमतरी जिले के व्याख्याता एल.बी. राजूराम साहू और सहायक शिक्षक एल.बी दीनबुधु सिन्हा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. विनोद कुमार डड़सेना और प्रधान पाठक आशा साहू, जांजगीर चांपा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी राजेश कुमार सूर्यवंशी और व्याख्याता एल.बी. अनुराग तिवारी, रायगढ़ जिले के व्याख्याता एल.बी भोजराम पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी संतोष कुमार पटेल, बिलासपुर जिले के व्याख्याता एल.बी. सुशील कुमार पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी.रामधन पटेल, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक एल.बी अदिति शर्मा और सहायक शिक्षक एल.बी. भीष्म प्रसाद त्रिपाठी, कोरबा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी गोकुल प्रसाद मार्बल और शिक्षक मुकुन्द केशव उपाध्याय, जिला सक्ती के सहायक शिक्षक एल.बी. पुष्पेन्द्र कुमार कौशिक और सहायक शिक्षक एल.बी मीरा देवांगन, कोरिया जिले के सहायक शिक्षक एल.बी रूद्र प्रताप सिंह राणा और व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद पाण्डेय, सूरजपुर जिले की व्याख्याता निशा सिंह और सहायक शिक्षक एल.बी दिनेश कुमार साहू, सरगुजा जिले की व्याख्याता अनामिका चक्रवर्ती और व्याख्याता एल.बी.अंचल कुमार सिन्हा, बलरामपुर जिले के व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य बाबूलाल लहरे और सहायक शिक्षक एल.बी रमेश कुमार साकेत का नाम शामिल है।


रायगढ़ से श्रीमती रश्मि, भोजराम व संतोष पटेल होंगे पुरस्कृत
श्रीमती रश्मि वर्मा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ जो की श्री बी.के. वर्मा रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की पुत्रवधू एवं एडवोकेट श्री शिशिर वर्मा की धर्मपत्नी है को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार (डॉ बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार) से 5 सितंबर को रायपुर स्थित राज भवन के दरबार हाल में महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्रीमती रश्मि वर्मा को वर्ष 2022 में भी महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक सम्मान द्वारा सम्मानित किया जा चुका है । वहीं जिले के तारापुर हायर सेंकेडरी स्कूल में पदस्थ एलबी शिक्षक भोजराम पटेल को भी राज्य शिक्षा सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके अलावा बालमगोड़ा स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार पटेल भी राज्य शिक्षक पुरुस्कार से सम्मानित होंगे।

You Might Also Like

स्वास्थ्य विभाग के हड़ताली कर्मियों को मिलेगी आंदोलन के वक्त की सैलेरी

बजरमुड़ा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की बह रही बयार

जेएसपी में दी गयी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री

भगवान से प्रार्थना में क्या मांगूँ : शुक्ला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टिटलागढ़ पैसेंजर से नकली टीटीई गिरफ्तार
Next Article रायगढ़ प्रदेश का पहला जिला बना जहां यूपीआई से टैक्स लेने की हुई शुरुआत

खबरें और भी है....

कलेक्टरों को राजस्व न्यायालयों का नियमित संचालन करने के निर्देश
साय सरकार ने आयोग के अध्यक्ष बदले, नए सिरे से बांटे गए पद
कार की ठोकर से जंगली सुअर की मौत
महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल
पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा

Popular Posts

कलेक्टरों को राजस्व न्यायालयों का नियमित संचालन करने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?