रायगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग रायगढ़ और विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी.आर .जाटवर के मार्गदर्शन में रायगढ़ क्षेत्र में पहली बार तीरंदाजी की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल कोटरापाली रायगढ़ में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से विभिन्न आयु वर्ग के बालक व बालिका प्रतिभागियों ने खूब बढ़ – चढक़र हिस्सा लिया और इस इवेंट को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया। इवेंट के लिए निर्धारित आयु वर्ग अंडर 14, 17,19 रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में सहायक. बी.ई.ओ. डी. पी. पटेल, खेल दिवस 29 अगस्त हॉकी खेल के जादूगर मेजरध्यान जी के फोटो पर फूल माला अर्पित कर और दीपप्रजवलन कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया। जफर उल्ला सिद्दीकी वरिष्ठ व्यायाम अनुदेशक, संजय शुक्ला जी व्यायाम अनुदेशक, श्री अनूप कुमार टोप्पो व्यायाम अनुदेशक, श्री मोहम्मद आबिद साबरी क्रीड़ा प्रभारी विकास खंड रायगढ़ की सराहनीय उपस्थिति में आज का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के चयनित छात्रों में अंडर-14 (बालिका) आकांशी पांचाल (साधुराम विद्या मंदिर) अंडर-17 (बालक) केशव कांत पटेल, हिमांशु, पोखराज कश्यप, विनायक पटेल (दिल्ली पब्लिक स्कूल)अंडर- 17(बालिका) मुस्कान शर्मा (दिल्ली पब्लिक स्कूल) अंडर-19 पद्मा पैंकरा (दिल्ली पब्लिक स्कूल) रहे। प्रतियोगिता के समापन में आयोजक विद्यालय की प्राचार्या डॉ सुकन्या घोष विश्वास ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए चयनित प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएँ प्रदान की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
तीरंदाजी की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

By
lochan Gupta
