NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएंगे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएंगे
जशपुरनगर

हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएंगे

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं- मुख्यमंत्री साय

lochan Gupta
Last updated: September 26, 2024 12:22 am
By lochan Gupta September 26, 2024
Share
3 Min Read

बगिया/रायपुर। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृहग्राम बगिया में ‘मोर बूथ – मोर अभियानÓ सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी हम सभी के आदर्श पुरुष और मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने हम सबको एकात्म माननवाद और अंत्योदय का पाठ पढ़ाया। आज उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर हम छत्तीसगढ़ के लोगों की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा, जिसके लिए हम पूर्ण रूप से संकल्पित हैं।
सीएम साय ने सदस्यता अभियान के तहत स्थानीय निवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा हर 6 साल में संगठन पर्व सदस्यता अभियान और मोर बूथ – मोर अभियान के तहत सदस्यों के नवीनीकरण का कार्य, पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
‘हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएँगेÓ का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज उन्हें झारखंड भी जाना है, लेकिन पार्टी के निर्देश पर मोर बूथ- मोर अभियान के तहत सबसे पहले अपने बूथ में 100 सदस्यों को जोड़ने वे अपने गांव आए हैं। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक सबको अपने बूथ में 100 सदस्य बनाना है।
विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके तहत अभी 19 लाख सदस्य बनना हर्ष का विषय है। उन्होंने जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जशपुर जिले में अभी तक 40 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जिसका मैं स्वागत करता हूँ। आगामी दिनों में जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पार्टी जरूर पूरा करेगी।
कार्यक्रम में जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वय सुनील अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक रोहित साय, मंडल अध्यक्ष रोशन प्रताप, अनिल अग्रवाल, सुनील चौधरी, अन्य गणमान्य जन, भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा केंन्द्रो का उड़न्दास्ता दल ने किया सघन निरिक्षण

कट्टे की नोक पर लूट करने में सात साल का सजा काट चूका आरोपी अरूण नायडू गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ाया

तहसील कार्यालय में हंगामा, पुलिस भी मौके पर

तंबाकू खाने से मना करने पर बच्चे ने दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गले में चाकू अड़ाकर चालक से स्वीफ्ट कार की लूट
Next Article जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने झारखंड को लूटा, पार की भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा- विष्णुदेव साय

खबरें और भी है....

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
रॉंक गार्डन स्थित झरना में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
खुडखुडिय़ा जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी, नगदी और जुआ सामग्री जब्त
बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
तलवार लहराने वाला युवक आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार

Popular Posts

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?