NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नगर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > नगर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन
खरसिया

नगर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

राखी के त्योहार को सामण की सलूमण के नाम से भी जाना जाता है

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2024 11:50 pm
By lochan Gupta August 19, 2024
Share
3 Min Read

खरसिया। खरसिया में हर्ष उल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार यह विशेष दिन भाई-बहन के बीच अटूट और पवित्र प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ दिन पर बहनें भाई की दीर्घायु की कामना करते हुए उनकी कलाई में राखी बांधती हैं। तिलक करती है और उनकी आरती उतारती हैं। भाई गिफ्ट देकर बहन का आशीर्वाद लेते हैं और उनकी जीवनभर रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर तीन दिनों से बाजार में भरपूर रौनक रही लोगों ने कपड़े और ज्वेलरी की भरपूर खरीदी की सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई की दुकानों पर रही। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्रेम का पवित्र बंधन है। यह त्योहार त्याग और पवित्रता का संदेश देता है। हर साल सावन मास में पूर्णिमा को मनाया जाने वाले इस त्योहार से कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। इस त्योहार को हरियाणा राजस्थान के मारवाड़ी समाज में सामण की सलूमण के नाम से भी जाना जाता है। अमरनाथ की धार्मिक यात्रा रक्षाबंधन के दिन ही पूर्ण होती है। इस त्योहार पर वृक्षों को भी राखी बांधी जाती है। माना जाता है कि प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों के उपदेश की पूर्णाहुति इसी दिन होती थी। इस त्योहार से महाभारत की कथा भी जुड़ी हुई है। युद्ध में पांडवों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने युद्धिष्ठिर को सेना की रक्षा के लिए राखी का त्योहार मनाने का सुझाव दिया था। माता कुंती ने पौत्र अभिमन्यु और द्रोपदी ने भगवान श्रीकृष्ण को राखी बांधी थी। एक बार राजा इंद्र और दानवों के बीच भयंकर युद्ध हुआ, जिसमें देवराज इंद्र की पराजय होने लगी। तब देवराज की पत्नी शुची ने गुरु बृहस्पति के कहने पर देवराज इंद्र की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा था। इस रक्षा सूत्र के कारण ही देवराज इंद्र की विजय हुई। मां यमुना ने अपने भाई यमराज को रक्षासूत्र बांधा था। राखी को हमेशा दाहिनी कलाई पर बांधा जाता है। इस त्योहार पर बहनें अपने भाई को राखी बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। माना जाता है कि अगर शत्रु परेशान कर रहा है तो इस त्योहार पर वरुण देवता की पूजा करने से शत्रु पर विजय प्राप्त होती है। इस त्योहार को गुरु और शिष्य परंपरा का प्रतीक भी माना जाता है। माना जाता है कि यह त्योहार महाराज दशरथ के हाथों श्रवण कुमार की मृत्यु से जुड़ा है। इसलिए रक्षासूत्र को सबसे पहले गणेश जी को बांधने के बाद श्रवण कुमार को भी अर्पित किया जाता है।

You Might Also Like

एनएसएस ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत निकाली रैली : वीपीएम

39 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ आज

ब्रह्मा कुमारी बहनों ने धुमधाम से मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

पहलगाम के आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजली लायंस क्लब ने निकाला कैंडल मार्च

स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन, ग्रामीणों को भी मिलेगा लाभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में राष्ट्रभक्ति और हर्षोल्लाह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Next Article विष्णु और मोहन के बीच दिखा दोस्ताना अंदाज

खबरें और भी है....

आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
15 नवंबर से होगी धान खरीदी, सीएम साय ने किया ऐलान
बीमा अवधि में बीवी की मृत्यु, कंपनी ने दावा किया खारिज
फिर एक विवाहिता दहेज प्रताडऩा की हुई शिकार, पति, सास, ससुर व ननद पर जुर्म दर्ज
हेड मास्टर को 3 लोगों ने पीटा, 5 हजार भी लूट लिए, पीडि़त ने एसपी से शिकायत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?