NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आम जनता को दंड की बजाय न्याय मिलेगा – ओपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आम जनता को दंड की बजाय न्याय मिलेगा – ओपी
रायगढ़

आम जनता को दंड की बजाय न्याय मिलेगा – ओपी

भारतीय न्याय संहिता की सबसे बड़ी खूबसूरती, एक जुलाई से लागू भारतीय न्याय संहिता की वित्त मंत्री चौधरी ने बताई खुबियां

lochan Gupta
Last updated: July 2, 2024 12:31 am
By lochan Gupta July 2, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। आजादी के बाद से देश में लागू ब्रिटिश का अंग्रेजी कानून दंड देता रहा लेकिन आज से लागू भारतीय न्याय संहिता अब देश वासियों को न्याय देगी। दंड की बजाय कानून न्याय करे इसे भारतीय न्याय संहिता की सबसे बड़ी खूबसूरती बताते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा दंड संहिता की जगह एक जुलाई से देश में भारतीय न्याय संहिता लागू हो जाएगी।भारतीय न्याय संहिता को मिल का पत्थर बताते हुए सूबे के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस संहिता की खूबियां आम जनमानस के सामने रखते हुए कहा इस संहिता से भारत का कानून अब दंड नहीं बल्कि श्न्यायश् देगा ।
आज से देश भर में लागू हो रही भारत न्याय संहिता (बीएनएस) के अमल में आने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा भारतीय न्याय संहिता के तहत पहली प्राथमिकता महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराध की है। आजादी के 75 वर्षो पुराने कानून से जुड़े बहुत से पहलुओं पर विचार करने के बाद इंडियन पैनल कोड, आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता बीएनएस लागू किया जा रहा है। देश के नागरिकों की परेशानियों के मद्देनजर बीएनएस में बहुत से ऐसे प्रावधान किए गए जिससे बड़े समूहों को लाभ होगा। भारतीय न्याय संहिता में महिला पीडि़ता का बयान उसके घर पर
परिजनों की मौजूदगी में महिला अधिकारियों की उपस्थिति मे लेने का प्रावधान किया गया है।ऑनलाइन एफआईआर की व्यवस्था का महिलाओं को लाभ मिलेगा। भारतीय न्याय संहिता में मॉब लिंचिंग को विस्तार से परिभाषित किया गया है। भारतीय न्याय संहिता से आधुनिक न्याय प्रणाली विकसित होने का दावा करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा भारतीय न्याय संहिता विश्व की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली बनेगी। आजादी के 75 सालो के बाद आज से जब यह कानून लागू होगा तो सबसे बड़ी बात यह कि आम लोगो को दंड की बजाय न्याय मिलेगा। अब तक देश में न्याय मिलने में होने वाले अनावश्यक विलंब को देश वासी दंड समझते है। तारीख पर तारीख से मुक्ति से मिलेगी। मौजूदा दंड संहिता में होने वाले अनावश्यक विलंब से मुक्ति मिलेगी और तेजी से न्याय मिलेगा। भारतीय न्याय संहिता भारतीय कानून की आत्मा होगी। अंग्रेजो ने अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए राजद्रोह कानून बनाया जिसे बदलकर देशद्रोह कानून लागू किया गया। भारतीय न्याय संहिता विश्व की सबसे अत्याधुनिक न्याय प्रणाली होगी। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय न्याय संहिता के लिए सभी सासंदों सभी मुख्यमंत्रियों सभी जजों से सुझाव भी मांगे थे। तीन महीने गृह विभाग की समिति ने सभी सासंदों से सुझाव लिए। 93 बदलाव के बाद बिल को पारित किया गया है। भारतीय न्याय संहिता को राजनैतिक चश्मे से देखने की बजाय इसे दल गत राजनीति से ऊपर उठकर देखे जाने की जरूरत बताते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कानून में यह सुधार भारत वासियों को दंड की बजाय न्याय देगा यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है।

You Might Also Like

भाजपा पार्षद ने आबादी भूमि पर किया बेजाकब्जा

पुराने बकायादारों ने स्वयं आकर जमा किया संपत्ति कर

युवक ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

शोध एवं तकनीक को प्रोत्साहन देता है एनईपी : रमेश कुमार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नए कानून से न्याय प्रक्रिया सरल व सुगम होगी- कलेक्टर
Next Article 39वें चक्रधर समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?