NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वच्छता ही सेवा : तीसरे एवं चौथे दिन मंडल में चला व्यापक स्वच्छता अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > स्वच्छता ही सेवा : तीसरे एवं चौथे दिन मंडल में चला व्यापक स्वच्छता अभियान
बिलासपुर

स्वच्छता ही सेवा : तीसरे एवं चौथे दिन मंडल में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

कचरा संभावित स्थलों की सफाई से लेकर सौंदर्यीकरण तक दिखी जनभागीदारी, मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी पॉइंट का प्रावधान

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा (स्॥स्)-2026’ अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ यात्रियों, रेलकर्मियों एवं आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के तीसरे एवं चौथे दिन, 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को बिलासपुर मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, यार्डों, रेलवे कॉलोनियों, रेलवे परिसरों तथा ट्रैक किनारे स्थित कचरा संभावित स्थलों को चिन्हित कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। चिन्हित स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर जमा कचरे एवं अनावश्यक सामग्री को हटाया गया तथा संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।
अभियान के दौरान केवल कचरा हटाने तक ही सीमित न रहते हुए साफ किए गए स्थलों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। खाली एवं साफ हुए स्थानों को व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया, ताकि रेलवे परिसर स्वच्छ होने के साथ-साथ यात्रियों के लिए अधिक सुंदर एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान कर सकें।

प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता थीम आधारित सेल्फी पॉइंट का प्रावधान

स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोडऩे तथा यात्रियों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से बिलासपुर सहित मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता थीम आधारित सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इन सेल्फी पॉइंट्स के माध्यम से यात्रियों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छता अभियान से जुडऩे, स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने तथा स्वच्छता संदेश को सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में भी मदद मिल रही है।

स्वयंसेवी संगठनों एवं एनजीओ की सक्रिय सहभागिता

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों एवं गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओएस) की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने रेलवे परिसरों में आयोजित स्वच्छता गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया।

You Might Also Like

बिलासपुर मंडल में चलाई जा रही है नाका टिकट चेकिंग अभियान

एसईसीएल ने मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मिशन रानीगंज फि़ल्म के नि:शुल्क स्क्रीनिंग की, घोषणा की

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : बिलासपुर मंडल

प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड, 2 मंजिला इमारत से लगाई छलांग

महाप्रबंधक ने कोरबा स्टेशन व रेल परिक्षेत्र का किया निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिश्नोई गैंग के नाम से ढेबर परिवार को धमकी
Next Article गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था

खबरें और भी है....

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

Popular Posts

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?