NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिश्नोई गैंग के नाम से ढेबर परिवार को धमकी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > बिश्नोई गैंग के नाम से ढेबर परिवार को धमकी
रायपुर

बिश्नोई गैंग के नाम से ढेबर परिवार को धमकी

अनवर-एजाज का नाम लेकर धमकाया, 50 करोड़ मांगे

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लेकर धमकाया। फिर 50 करोड़ रुपए की मांग की है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, ढेबर परिवार के एक कर्मचारी को फोन कर आरोपी ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने कहा कि फोन कॉल की जांच की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।
पुलिस की टीम धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और कॉल से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि, फोन किस जगह से किया गया और इसके पीछे कौन लोग हैं? पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और बाकी टैक्टिकल सबूतों की जांच कर रही है। साथ ही परिवार से भी घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है। फिलहाल, पुलिस इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि, धमकी देने वाला वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या फिर गैंग का नाम लेकर परिवार को डराने की कोशिश की गई। इसके अलावा व्यक्तिगत रंजिश या किसी दूसरे विवाद की संभावना को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, तकनीकी जांच के आधार पर धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में सबूत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ढेबर परिवार की सुरक्षा और धमकी की गंभीरता को लेकर भी पुलिस हर स्तर पर जानकारी जुटा रही है।

You Might Also Like

प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता-सीएम

मप्र-छग से कुंभ के लिए चलेगी 5 स्पेशल ट्रेनें

महावीर जयंती पर मांस-मटन की बिक्री पर रोक

सीएम से मुलाकात के बाद बर्खास्त बीएड शिक्षकों ने समाप्त किया आंदोलन

एक जगह पटरी पर आई, तो दूसरे जगह बेपटरी हुई मालगाड़ी, 24 घंटे में तीसरी घटना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पेयजल गुणवत्ता की सतत निगरानी
Next Article स्वच्छता ही सेवा : तीसरे एवं चौथे दिन मंडल में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

खबरें और भी है....

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

Popular Posts

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?