NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में हुआ मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में हुआ मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में हुआ मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत पुसौर विकासखंड के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और शब्दों के जरिए सामने रखा। आयोजन में पालकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने ‘सेवा-विगत 25 वर्ष’ और ‘सपना-आगामी 25 वर्ष’ की थीम पर स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत-2047, महिला सशक्तिकरण, सेना का शौर्य, नक्सल मुक्त भारत, नया कश्मीर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं आधुनिक तकनीक जैसे विषयों को अपनी प्रस्तुतियों में शामिल किया। बच्चों ने चित्रों और भाषणों के माध्यम से देश के विकास को लेकर अपनी सोच और कल्पनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। पालकों और शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

पालकों और शिक्षकों के बीच हुआ संवाद

मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन में शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, व्यवहार और सर्वांगीण विकास को लेकर पालकों से चर्चा की। पालकों ने भी बच्चों की पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर शिक्षकों से संवाद किया। सम्मेलन के माध्यम से विद्यालय और पालकों के बीच बेहतर समन्वय के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार मिलने से बच्चों में उत्साह नजर आया। शाला स्तर पर चयनित विद्यार्थी आगामी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे।

You Might Also Like

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की अनुवाई में अग्रसेन शोभायात्रा का हुआ स्वागत

नमो मैराथन में शामिल होने अरुण धर दीवान ने की शहवासियों से अपील

फॉरेस्ट बैरियर पर पकड़ाया गांजा तस्कर

मां मंगला इस्पात ने नटवरपुर में लगाया संयंत्र !

सडक़ बनी, फिर खुद गई! सावित्री नगर मार्ग पर पाइप लाइन फटने से लोगों की बढ़ी परेशानी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनी धरमजयगढ़ की रजनी
Next Article स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में 200 शिक्षक सम्मानित

खबरें और भी है....

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

Popular Posts

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?