NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दिनदहाड़े चाकू की नोक पर मीशो डिलीवरी कर्मचारी से लूट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दिनदहाड़े चाकू की नोक पर मीशो डिलीवरी कर्मचारी से लूट
रायपुर

दिनदहाड़े चाकू की नोक पर मीशो डिलीवरी कर्मचारी से लूट

lochan Gupta
Last updated: September 12, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta September 12, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मीशो के डिलीवरी कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने रास्ते में डिलीवरी कर्मचारी को रोककर चाकू दिखाया और उसके पास से 4 हजार रुपए नकद व मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार तीनों नाबालिग हैं। उनसे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू और अन्य सामान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात 1 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम गनौद और धमनी के बीच सडक़ पर हुई। ग्राम बोडरा, थाना आरंग निवासी खिलावन लोधी ने शिकायत दर्ज कराई। उनका 22 वर्षीय बेटा हितेश लोधी मीशो कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। हितेश डिलीवरी का सामान बड़े पिठ्ठु बैग में लेकर ग्राम गनौद गया था। सामान पहुंचाने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके सामने आ गए। तीनों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने हाथ दिखाकर हितेश को सडक़ पर रोक लिया। बदमाशों में से दो बाइक से उतरे और हितेश के डिलीवरी बैग को खींचने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू निकालकर उसे धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बैग में रखा पर्स निकाल लिया। पर्स में 4 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन था। मोबाइल की कीमत 21,499 रुपए बताई गई है। इस तरह आरोपी कुल 25,499 रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार तीनों नाबालिग हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है और लूट की पूरी वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

You Might Also Like

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

साहित्य उत्सव से प्रदेश को मिलेगी नई पहचान : सीएम साय

आईजीकेव्ही कुलपति चंदेल बने राष्ट्रीय बायोटेक पार्क समिति के सदस्य

13 एडिशनल एसपी के तबादले

बाइक चोर गिरोह के 4 आरोपी पकड़ाए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेल यात्रियों की संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 26 ट्रेनों में एलएचबी कोच का प्रावधान
Next Article गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय

खबरें और भी है....

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

Popular Posts

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?