NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन
रायगढ़

कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी पाठशाला

lochan Gupta
Last updated: September 6, 2026 12:18 am
By lochan Gupta September 6, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने पुसौर विकासखंड के कोड़ातराई में पीएम श्री स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। करीब 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्कूल भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुसौर श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक, सदस्य जनपद पंचायत गोपी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। शिक्षक बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देने तक सीमित न रहें, बल्कि उनमें नई सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करें। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर इनोवेशन और स्टार्टअप की सोच विकसित करना जरूरी है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान और जागरूकता के विस्तार की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में सवाल पूछने, सीखने और कुछ नया करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दें।

सकरबोगा में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी आज सबेरे सकरबोगा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं और स्थानीय जरूरतें सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास की प्राथमिकताएं स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तय की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, सडक़ और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

You Might Also Like

भूपदेवपुर, पुसौर व लैलूंगा थाना क्षेत्र में शराब रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार, 31 लीटर अवैध शराब जब्त

सेवाभाव और जनकल्याण के साथ मनाया गया सावित्री देवी जिंदल का जन्मदिन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दामाद ने पत्नी व सास को भगाते हुए घर में लगा दी आग

डिग्री कॉलेज में पानी व शौचालय की बदहाली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जंगल में फंसी लकडिय़ों से भरी गाड़ी, भारी मात्रा में आम और महुआ लकड़ी से लदा माजदा वाहन जब्त
Next Article चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार

खबरें और भी है....

दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 आरोपी पाए गए दोषी
2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच शुरू,… कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार
कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?