रायगढ़. तारापुर ग्राम पंचायत के उपसरपंच को कोतरारोड पुलिस ने मारपीट मामले में गिरफ्तार कर लिया था, जिससे ग्रामीणों ने सुबह से ही थाना के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जो करीब 12 घंटा बाद पुलिस की तरफ से आश्वासन मिलने पर रात 11 बजे प्रदर्शन को खत्म किया गया।
उल्लेखनीय है कि कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तारापुर के सरपंच डिग्री सिदार के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कराया है, जिससे इसका आने वाले 10 सितंबर को चुनाव होना है। ऐसे में सरपंच डिग्री सिदार द्वारा उप सरपंच राजू डनसेना के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज कराया था, जिससे कोतरारोड पुलिस ने शुक्रवार रात को राजू डनसेना को गिरफ्तार कर लिया, इसकी जानकारी मिलते ही तारापुर के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष थाना पहुंच कर विरोध शुरू कर दिया, वहीं इसकी जानकारी मिलते ही खरसिया विधायक उमेश पटेल अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ थाना पहुंचे और गेट के सामने में ही बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन कारियों का कहना था कि उपसरपंच को फंसाया गया है, ऐसे में जब तक उन्हें छोड़ा नहीं जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ऐसे में यह आंदोलन रात करीब 11 बजे तक चलता रहा, वहीं अब ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए रात में पुलिस अधिकारी पहुंचे और समझाईश देने का प्रयास किया, लेकिन विधायक उमेश पटेल व ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। ऐसे में एडिशनल एसपी अनिल सोनी से अश्वस्त किया कि मामले की जांच की जाएगी, साथ ही ग्रामीणों की मांग पर सरपंच डिग्री सिदार के खिलाफ कांउटर अपराध दर्ज करने और उपसरपंच को जमानत पर छोडऩे का अश्वासन दिया गया, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हो सका।
देर रात समाप्त हुआ कोतरारोड थाना का घेराव
दूसरे पक्ष पर एफआईआर और उप सरपंच को छोडऩे पर बनी सहमति



