NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर की बेटी वेदांशी सारस्वत ने जीता गोल्ड, राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर किया राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर की बेटी वेदांशी सारस्वत ने जीता गोल्ड, राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर किया राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
रायगढ़

शहर की बेटी वेदांशी सारस्वत ने जीता गोल्ड, राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर किया राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

26वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में लहराया परचम, बिलासपुर संभाग को दिलाया प्रथम स्थान

lochan Gupta
Last updated: September 6, 2026 12:04 am
By lochan Gupta September 6, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ लॉन टेनिस अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी वेदांशी सारस्वत ने 26वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले सहित पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 31 अगस्त को दुर्ग के बीएसपी टेनिस कॉम्प्लेक्स में प्रारंभ हुई थी, जिसमें बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग की टीमों ने हिस्सा लिया। रायगढ़ की टीम बिलासपुर संभाग की ओर से खेली। अंडर-14 बालिका वर्ग में टीम इवेंट में वेदांशी ने सभी संभागों की खिलाडिय़ों को पराजित कर बिलासपुर संभाग को प्रथम स्थान दिलाया। इसके बाद नेशनल टीम में चयन के लिए हुए नॉक आउट इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वेदांशी ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अंडर-14 बालिका वर्ग में राज्य में प्रथम रैंक के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनके उत्कृष्ट खेल को देखकर वहां मौजूद सभी संभागों के कोच, मैनेजर और ऑफिशियल ने जमकर सराहना की। स्वर्ण पदक विजेता वेदांशी सारस्वत रायगढ़ के गार्जियन एंड गाइड इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। उनके पिता प्रशांत सारस्वत एवं माता कीर्ति सारस्वत हैं।
प्रतियोगिता का समापन विगत 3 सितंबर को बीएसपी टेनिस कॉम्प्लेक्स में हुआ, जहां मंचासीन अतिथियों ने वेदांशी को मेडल पहनाकर आशीर्वाद दिया और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। वेदांशी का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रथम रैंक पर हुआ है और वह आगामी 15 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रायगढ़ से रवाना होंगी। इस उपलब्धि पर रायगढ़ लॉन टेनिस अकादमी के कोच अपूर्व जैन ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में बिलासपुर के कोच ऐश्वर्य और मुकता दीदी ने वेदांशी को हर मैच में टिप्स देकर मार्गदर्शन और भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने सभी को बधाई दी। वहीं खेल अधिकारी जीवन नायक, डॉ. यश चड्ढा एवं अन्य सदस्यों ने भी वेदांशी और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You Might Also Like

जंगली सुअर के अवैध शिकार के मामले में 10 गिरफ्तार

महतारी वंदन योजना:श्रीमती करूणा की बेटी के सुरक्षित भविष्य के साथ शिक्षा की राह हुई आसान

बच्चों ने पोस्टर व स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

शिक्षा से ही राष्ट्र बदलेगा, शिक्षक इसकी धुरी हैं : वित्त मंत्री चौधरी

देशदेखा में पर्यटकों पर गिरी आसमानी गाज, एक की मौत, दो घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये
Next Article गौरीशंकर मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, श्याम बगीची बना वृंदावन धाम

खबरें और भी है....

दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 आरोपी पाए गए दोषी
2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच शुरू,… कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार
कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?