रायगढ। जिले में सूने मकान और दुकानों में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अलग-अलग मामलों में चोरों ने एक राइस मिल और तीन दुकानों के ताले तोडक़र 1 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पहला मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। ग्राम मौहापाली रोड खरसिया निवासी उमाशंकर शर्मा (30) ग्राम बानीपाथर में वराही पैडी प्रोसेसिंग नाम से राइस मिल चलाते हैं। उमाशंकर के मुताबिक, 3 अगस्त की सुबह वह राइस मिल पहुंचे। पूजा करने के बाद जब वे कर्मचारियों को रुपए देने के लिए अलमारी खोलने गए, तो देखा कि उसका लॉकर टूटा हुआ था। लॉकर में रखे 60 हजार रुपए गायब थे। उन्होंने आसपास और अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। वार्ड नंबर 10 निवासी विकाश शर्मा (56) ने पुलिस को बताया कि फॉरेस्ट ऑफिस के सामने उनका पूजा रेस्टोरेंट है। वह रात में होटल बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे होटल पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। गल्ले में रखे 17 हजार रुपए चोरी हो गए थे। इसी तरह बगल की प्रियदर्शी वैरायटी होम जनरल मर्चेंट का ताला तोडक़र चोरों ने 12 हजार रुपए और इंडियन गैस एजेंसी के शटर का ताला तोडक़र गल्ले में रखे 15 हजार रुपए चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश



