NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुटूकछार के डूबे रपटा पुल पर प्रशासन की नजर, वैकल्पिक मार्ग का दिया आश्वासन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुटूकछार के डूबे रपटा पुल पर प्रशासन की नजर, वैकल्पिक मार्ग का दिया आश्वासन
रायगढ़

पुटूकछार के डूबे रपटा पुल पर प्रशासन की नजर, वैकल्पिक मार्ग का दिया आश्वासन

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 12:14 am
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
2 Min Read

धरमजयगढ़। पुटूकछार में चार दिनों से रपटा पुल के डूबे होने और स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों के आवागमन प्रभावित होने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धरमजयगढ़ गांव पहुंचे और मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को समझा।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आवागमन की समस्या को दूर करने के लिए जल्द वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि एक वैकल्पिक रास्ता पहले से मौजूद है, लेकिन वह वर्तमान में पूरी तरह कीचडय़ुक्त और आवागमन के लिए परेशानी भरा है। प्रशासन ने इस मार्ग को कंक्रीट सडक़ के रूप में विकसित कर वैकल्पिक आवागमन मार्ग तैयार करने का आश्वासन दिया है।
मौके पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। रपटा पुल के डूबने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई, ग्रामीणों के आवागमन तथा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर पैदा हुई परेशानियों को भी गंभीरता से समझा गया।
तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में राहत और उम्मीद की भावना दिखाई दी है।
गौरतलब है कि लगातार चार दिनों से रपटा पुल के ऊपर पानी बहने के कारण पुटूकछार का आवागमन प्रभावित था और स्कूली बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे थे। खबर सामने आने के बाद प्रशासन के मौके पर पहुंचने और वैकल्पिक मार्ग के निर्माण का आश्वासन दिए जाने से ग्रामीणों को तत्काल राहत की उम्मीद जगी है।
अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया कितनी तेजी से शुरू होती है और कब तक यह रास्ता आवागमन के लिए तैयार हो पाता है।

You Might Also Like

रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर लौटाई लोगों की मुस्कान

सलासर फैक्ट्री ने 40 श्रमिकों को काम से निकाला

शिक्षक पिता के चालीस वर्षीय सेवा से रिटायरमेंट मेट पर भावुक हुए जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा

जहर सेवन से बुजुर्ग ने दी जान

लॉयंस क्लब प्राइड ने गोपाष्टमी पर्व पर किया तुलादान कार्यक्रम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इतवारी बाजार सिंदूर पार्क में रविवार को श्रमिकों के लिए विशेष पंजीयन एवं योजना लाभ शिविर
Next Article लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन, 1 अक्टूबर से शुरू होगा सडक़ निर्माण का काम

खबरें और भी है....

देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा
सडक़ों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी, जिला मुख्यालय के चार व्यस्तम सडक़ों का होगा कायाकल्प
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल, महानदी में फंसे लोगों को मोटरबोट से निकाला गया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?