NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला स्तरीय सघन एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला स्तरीय सघन एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
रायगढ़

जिला स्तरीय सघन एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 1:18 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार जिले में एचआईवी एवं एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सघन एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में लोगों को एचआईवी संक्रमण से बचाव, सुरक्षित उपायों और सही स्वास्थ्य जानकारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आज किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के एम.डी. मेडिसिन डॉ. पी.के. गुप्ता, अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. जयकुमारी चौधरी सहित अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी, एनजीओ के सदस्य एवं प्रभारी उपस्थित रहे।
अभियान के अंतर्गत आगामी 12 अक्टूबर तक जिले में व्यापक जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। डोर-टू-डोर जनजागरूकता के साथ ही जागरूकता रथ, माइकिंग और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों तक एचआईवी एवं एड्स से संबंधित सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य लोगों में एचआईवी संक्रमण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना तथा संक्रमण से बचाव के सुरक्षित उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
सभी विकासखंडों में चलेगा जनजागरूकता अभियान
जिले के सभी विकासखंडों में अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि एचआईवी/एड्स से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रांति पर विश्वास न करें और केवल प्रमाणिक स्वास्थ्य जानकारी पर भरोसा करें। जागरूकता और सुरक्षित व्यवहार अपनाकर एचआईवी संक्रमण से बचाव संभव है।

You Might Also Like

दो सडक़ हादसे में 2 की मौत

प्लांट के सामने बेच रहे थे शराब

बसुला से वार कर बड़े भाई की हत्या

लैलूंगा में अध्यात्म और सेवा का संगम

नशेड़ी ट्रेलर चालक को लगी 10 हजार की चपत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बारिश के बीच खेतों में पहुंचा कृषि अमला, जवाफुल धान की जैविक खेती और सन बीज उत्पादन पर जोर
Next Article ऐतिहासिक टाउन हॉल के संरक्षण के साथ नगर निगम के भविष्य के कार्यालय की व्यवस्था पर आज से हो मंथन

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक टाउन हॉल के संरक्षण के साथ नगर निगम के भविष्य के कार्यालय की व्यवस्था पर आज से हो मंथन
जिला स्तरीय सघन एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
बारिश के बीच खेतों में पहुंचा कृषि अमला, जवाफुल धान की जैविक खेती और सन बीज उत्पादन पर जोर
संभावित बाढ़ आपदा से निपटने टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित
नशे के खिलाफ युवाओं ने लिया संकल्प, महाविद्यालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक टाउन हॉल के संरक्षण के साथ नगर निगम के भविष्य के कार्यालय की व्यवस्था पर आज से हो मंथन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?