NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर स्टेशन में 500 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर स्टेशन में 500 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त
रायपुर

रायपुर स्टेशन में 500 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त

lochan Gupta
Last updated: August 7, 2026 12:07 am
By lochan Gupta August 7, 2026
Share
5 Min Read

रायपुर। प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगने के बाद भी इसकी सप्लाई जारी है। अब इसके लिए ट्रेन रूट का इस्तेमाल किया जाने लगा है। बुधवार को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने एनालॉग पनीर के शक में करीब 500 किलो पनीर की खेप पकड़ी। पनीर अमरकंटक एक्सप्रेस के जरिए भोपाल से रायपुर पहुंचा था। कार्रवाई के दौरान रेलवे और खाद्य सुरक्षा विभाग के बीच जिम्मेदारी को लेकर करीब चार घंटे तक खींचतान चलती रही। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर के सैंपल लेकर उसे सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर में रखवा दिया।
टीम का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। बुधवार सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन पर 10 बड़े डिब्बे अमरकंटक एक्सप्रेस से उतारे गए। इसमें करीब 500 किलो एनालॉग पनीर रखे होने की जानकारी विभाग को पहले ही मिल चुकी थी। खाद्य सुरक्षा विभाग और रेलवे अधिकारियों की टीम स्टेशन पहुंची और खेप को जब्त किया। मौके पर अधिकारियों ने पनीर के नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पनीर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। यदि जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित व्यापारी और सप्लाई चैन से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। होटल-ढाबों में खपाते थे: प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह पनीर शहर के होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सप्लाई करने के लिए मंगाई गई थी। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इतनी बड़ी मात्रा में पनीर किस व्यापारी ने मंगाई थी और इसे किन-किन जगहों पर भेजा जाना था। अधिकारियों की टीम सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है, ताकि प्रतिबंधित उत्पाद की पूरी चेन का पता लगाया जा सके। हर सप्ताह आने की सूचना, रेलवे निगरानी पर सवाल सूत्रों के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन पर भोपाल से हर सप्ताह बड़ी मात्रा में पनीर की खेप पहुंचती है। इसके बावजूद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। प्रतिबंध लागू होने के बाद भी ट्रेन के जरिए इतनी बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर पहुंचना निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि पहले कितनी बार इस तरह की खेप रायपुर पहुंच चुकी है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। मिल्क मैजिक कंपनी बंद होने के बाद भी उससे जुड़े लोगों ने पनीर सप्लाई का नेटवर्क चालू रखा। कंपनी में सुपरवाइजर रहा राजेश तिवारी भोपाल चला गया और कंपनी से जुड़ गया। राजेश ने भोपाल की लीज कंपनी ‘बालाजी’ के जरिए रायपुर, छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक पनीर भेजने का सिस्टम संभाला।
सप्लाई की पूरी प्रक्रिया की निगरानी राजेश भोपाल से ही करता था। उसने रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक अलग-अलग लोगों की जिम्मेदारियां तय कर रखी थीं। रायपुर स्टेशन पर पनीर उतारने का काम बालाजी कंपनी का कर्मचारी अनिल कुमार करता था। इसके बाद दूसरा अनिल स्टेशन से पनीर लेकर बस स्टैंड पहुंचाता था। बस में पनीर लोड करने के बाद अनिल उसकी फोटो राजेश तिवारी को मोबाइल पर भेज देता था, जिसके बाद उसकी जिम्मेदारी खत्म हो जाती थी। बिलासपुर से आया लोकेश भी इस सप्लाई चेन का हिस्सा था। यह संदिग्ध पनीर जगदलपुर और ओडिशा भेजा जाना था।

प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया गया है। ट्रेन के माध्यम से अवैध रूप से पनीर की सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए स्टॉक को जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डोमेंद्र ध्रुव, नोडल अधिकारी, फूड विभाग

You Might Also Like

नई उद्योग नीति में बस्तर संभाग पर विशेष तौर पर फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जीएटीई परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का हुआ भंडाफोड़

स्वदेशी मेला 2025-26 : भूमि पूजन संपन्न

तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट को मारी टक्कर, युवक-युवती ने तोड़ा दम

सीएम साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
Next Article तमनार व कापू के एनआरसी से सैकड़ों बच्चों को मिला नया जीवन

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू
मलेरिया से एक व्यक्ति की हुई मौत, सप्ताहभर से मेकाहारा में चल रहा था उपचार, बरमकेला से रेफर होकर आया था रायगढ़ज्
सावन में दिव्यता से सराबोर मयाली का मधेश्वर महादेव
एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?