NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला का बैग लेकर रैपिडो राइडर भागा, 56 हजार नगद-मोबाइल लेकर आरोपी हुआ फरार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > महिला का बैग लेकर रैपिडो राइडर भागा, 56 हजार नगद-मोबाइल लेकर आरोपी हुआ फरार
रायपुर

महिला का बैग लेकर रैपिडो राइडर भागा, 56 हजार नगद-मोबाइल लेकर आरोपी हुआ फरार

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:14 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में रैपिडो बाइक राइडर महिला का हैंडबैग लेकर फरार हो गया, जिसमें 56 हजार रुपए कैश, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। बताया जा रहा है कि राइडर महिला को तय स्थान पर छोडऩे के बाद उसका हैंडबैग वापस किए बिना मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया कि पीडि़त महिला की राइडर से पहले ही जान पहचान थी और वह बैंक जान के लिए कॉल कर राइडर को बुलाई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश जुट गई है। घटना गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह स्थित एयू बैंक के सामने की है। पुलिस के मुताबिक, टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द की रहने वाली महिला निजी काम से आने-जाने के लिए अक्सर रैपिडो बाइक सेवा का इस्तेमाल करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान रैपिडो राइडर भीमगज उर्फ विक्की से हो गई थी। 22 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे महिला ने विक्की को फोन कर बोरियाखुर्द से फाफाडीह स्थित एयू बैंक जाने के लिए बुलाया। बारिश होने के कारण महिला ने अपना हैंडबैग सुरक्षित रखने के लिए रैपिडो चालक के पि_ू बैग में रखवा दिया। करीब दोपहर 1:30 बजे चालक ने महिला को फाफाडीह स्थित एयू बैंक के सामने डागा पेट्रोल पंप के पास उतार दिया। इसके बाद उसने हैंडबैग वापस नहीं किया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
महिला ने आवाज लगाई और उसका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी नहीं रुका। उसने बताया कि बैग में माटोरोला माटो जी-45 5जी मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक और 56 हजार रुपए नकद रखे थे। बैग में रखे सामान की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है। घटना के बाद महिला ने अपने पिता और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी और टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी रैपिडो चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है। महिला की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रैपिडो चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

प्राइवेट स्कूलों पर भडक़े रायपुर कलेक्टर

पांच दिनों तक रायपुर में गूंजेगा ‘वंदे-मातरम्’

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-सीएम साय

युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात

साइंस कॉलेज हॉस्टल में बवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Next Article तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 2 घायल

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?