रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार ईबीआईएक्स कंपनी के मालिक विकास गर्ग को आज ईडी ने 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड के बाद पीएमएलए के विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, विकास गर्ग ने 10 दिन की पूछताछ में ईडी के सामने कई बड़े राज खोले हैं। बताया जा रहा है कि विकास गर्ग का महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर से घनिष्ठ संबंध होने के सुबूत मिले हैं। इतना ही नहीं सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत दोनों की पत्नियों के बैंक खातों में पैसे जमा करवाने और महादेव ऑनलाइन सट्टे की काली रकम को वाइट मनी में कन्वर्ट करने के पुख्ता सबूत मिले हैं। वहीं अब पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासों के बाद ईडी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। जांच एजेंसी के अनुसार, विकास गर्ग विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के प्रमोटर हैं। ईडी का दावा है कि एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के माध्यम से कथित अवैध धन का उपयोग कर श्वड्ढद्ब&ष्टड्डह्यद्ध में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की गई। इसी के चलते उन्हें उसके दिल्ली स्थित अवास से 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया था।



