NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकास की नई इबारत लिखने को प्रतिबद्ध जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > विकास की नई इबारत लिखने को प्रतिबद्ध जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय
सारंगढ़

विकास की नई इबारत लिखने को प्रतिबद्ध जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिखाई कड़ी प्रशासनिक दक्षता

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:08 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का दूरदर्शी नेतृत्व और जनविकास के प्रति समर्पित दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से नजर आया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सख्त और स्पष्ट लहजे में कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। संजय भूषण पाण्डेय ने जोर देकर कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास की धुरी है, इसलिए हर अधिकारी का यह नैतिक दायित्व है कि वह पूरी तन्मयता, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ काम करे ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचे। बैठक के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही, जिसके बाद कृषि, उद्यानिकी, सडक़ निर्माण और जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की गहन समीक्षा की गई। जिला स्तर के अधिकारियों ने अपने विभागों की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं का ब्योरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की मजबूत कार्यशैली और विकासोन्मुख नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, उपाध्यक्ष अजय नायक, सभापति डॉ. अभिलाषा नायक, डॉ. हरिहर जायसवाल, श्रीमती संतोषी खटकर, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती भगवन्तीन पटेल समेत जिले के तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सडक़ , आत्मानंद स्कूल भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

अंचल में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन

जिला पुलिस का उपलब्धि से भरा हुआ वर्ष 2025

संत कर्मा माता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा धूम धाम से संपन्न

विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 1 लाख रुपए रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी के हत्थे चढ़ा
Next Article प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच दण्डनीय अपराध

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?