रायगढ़। शनिवार को अल सुबह जंगली हाथी ने रहवास क्षेत्रों में दस्तक देते हुए अलग-अलग वन मंडल में एक महिला और एक पुरुष को मौत के घाट तार दिया। वहीं एक मासूम बाल-बाल बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबध्ंा में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में विगत कुछ दिनों से हाथियों का आतंक बढ़ गया है, इससे कभी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो कभी ग्रामीणों के मकानों को ध्वस्त करते हुए धान को चट कर दे रहे हैं। ऐसे में छाल रेंज अंतर्गत ग्राम औरानारा निवासी बंधन सिंह अगरिया (50 वर्ष) शनिवार को सुबह करीब 5 बजे घर से शौच के लिए निकला था। इस दौरान जब गांव के बाहर गया तो अचानक उसका एक हाथी से सामना हो गया। जिसे देख बंधन सिंह खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रही था, लेकिन हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौक पर पहुंचे और हाथी को वहां से भगाते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दिया। जिससे टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को हाथी से दूरी बनाए रखने व उनके रहवास क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दिया है।
इसी तरह दूसरी घटना में कापू रेंज की ग्राम तालगांव बस्ती में शनिवार को सुबह करीब चार बजे एक जंगली हाथी पहुंच गया। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे थे। इस दौरान शकुंतला सिदार पति तेजराम सिदार (28) अपनी मासूम बेटी को लेकर भाग रही थी। तभी हाथी ने महिला को पकड़ लिया, जिससे महिला ने बच्ची को दूर फेक दिया। जिससे हाथी ने महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया, लेकिन उसकी बेटी बाल-बाल बच गई। साथ ही ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने पर हाथी के भागने पर महिला को तत्काल कापू अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कापू पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौँप दिया है।ज्
वन विभाग की वाहन पर भी किया हमला
उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वन विभाग की टीम कापू पहुंची तो हाथी ने उनके वाहन पर भी हमला कर दिया था, हालांकि इसमे कोई जनहानी की जानकारी नहीं मिली है। साथ ही हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम हाथियों के मुमेंट पर लगातार नजर रखते हुए ग्रामीणों को मुनादी कर सतर्क कर रहे है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इन दिनों हाथी कभी भी बस्ती की तरफ आ सकते है। जिससे घर से बाहर न जाए।



