NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर को मिला ‘सरदार वल्लभभाई पटेल होलसेल मार्केट’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायपुर को मिला ‘सरदार वल्लभभाई पटेल होलसेल मार्केट’
रायगढ़

रायपुर को मिला ‘सरदार वल्लभभाई पटेल होलसेल मार्केट’

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा - ‘लौह पुरुष के नाम से होगा व्यापारियों को मजबूती का अहसास’

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2026 12:08 am
By lochan Gupta July 10, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देने के लिए फेज-2 के अंतर्गत धमतरी रोड स्थित डुमरतराई में विशाल होलसेल मार्केट का लोकार्पण हो गया है। इस आधुनिक मार्केट का नामकरण ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी के नाम पर किया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा रायपुर में फेज 2 के अंतर्गत होलसेल मार्केट डुमरतराई धमतरी रोड पर एक विशाल होलसेल मार्केट का लोकार्पण हुआ।
इसका नामकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के नाम पर किया गया। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड की टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनायें देता हूं। व्यापार जगत की बूस्ट मिलने की नई संभावना के मद्देनजर ओपी ने कहा डुमरतराई का यह नया होलसेल मार्केट रायपुर के व्यापारिक नक्शे पर मील का पत्थर साबित होगा। फेज-2 के तहत बने इस मार्केट से थोक व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएं, पार्किंग, गोदाम और सुव्यवस्थित दुकाने मिलेंगी। इससे शहर के अंदर यातायात का दबाव कम होगा और धमतरी-जगदलपुर मार्ग के व्यापार को भी सीधा फायदा पहुंचेगा। लौह पुरुष’ के नाम का संदेश साझा करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा मार्केट का नाम सरदार पटेल के नाम पर रखना व्यापारिक एकता और मजबूती का प्रतीक है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी अक्सर कहते हैं कि सरदार पटेल ने जैसे देश को एक किया, वैसे ही ये मार्केट छत्तीसगढ़ के व्यापार को एका के सूत्र में पिरोएगा। हाउसिंग बोर्ड की भूमिका पर ओपी ने कहा इस पूरे प्रोजेक्ट को छत्तीसगढ़ हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड ने विकसित किया है। वित्त मंत्री ने बोर्ड की टीम के समयबद्ध निर्माण और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए विशेष रूप से सराहना की। डुमरतराई में फेज-1 पहले ही सफलतापूर्वक संचालित है। फेज-2 के शुरू होने से रायपुर मध्य भारत का सबसे बड़ा होलसेल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा।

You Might Also Like

झलमला के सामुदायिक भवन में दबंगों का कब्जा

हर घर दिवाली,घर-घर दिवाली

राजधानी रायपुर में ज्योतिष-रत्न से सम्मानित हुए पं. कान्हा शास्त्री

28 वां मड़ई महोत्सव 24 को

अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 102, 108 और 1099 एम्बुलेंस सेवाएं हर समय रहें सक्रिय
Next Article 1.50 करोड़ के गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए
7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड

Popular Posts

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?