NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों ने दिलाई नशा न करने की शपथ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों ने दिलाई नशा न करने की शपथ
रायगढ़

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों ने दिलाई नशा न करने की शपथ

गीत-संगीत के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश, जनभागीदारी से सफल हुआ जागरूकता अभियान

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 12:01 am
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रायगढ़ शहर के बापू नगर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत गीत-संगीत की मनमोहक एवं संदेशपरक प्रस्तुतियों से हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री शिवशंकर पांडे, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर.कच्छप, जिला आयुष अधिकारी डॉ. एस. गौराहा, रायगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी श्री पटेल, नगर निगम रायगढ़ के आयुक्त के प्रतिनिधि श्री अनिल बाजपेई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि डॉ. विवेक उपाध्याय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री शिवशंकर पांडे ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के समापन पर श्री शिवशंकर पांडे ने उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

You Might Also Like

महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को दिलाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान – सीएम साय

कांग्रेस भवन में नेगी के नेतृत्व में अहम समीक्षा बैठक सम्पन्न

श्री जगन्नाथ चेतना एवं गवेषणा प्रतिष्ठान का आयोजनद्व पुरी में 14 वां वार्षिकोत्सव

आर.एल. हॉस्पिटल में 28 जून को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

नगरी निकाय कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री साय से मिले

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गौवंश वध के मामले में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next Article शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय व विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक

खबरें और भी है....

कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?