NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महापौर ने पैठूडबरी नाला की कराई सफाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महापौर ने पैठूडबरी नाला की कराई सफाई
रायगढ़

महापौर ने पैठूडबरी नाला की कराई सफाई

जलभराव रोकने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 2, 2026 1:26 am
By lochan Gupta July 2, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर में मानसून के दौरान जलभराव और जल निकासी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने रेलवे स्टेशन स्थित होटल पथिक के सामने पैठूडबरी नाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर चेंबर हटवाकर नाले की सफाई कराई तथा पूरे सफाई कार्य की निगरानी की।निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शहर के सभी प्रमुख नालों और चेंबरों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित न हो और नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। महापौर ने नाले के भीतर उतरकर कठिन परिस्थितियों में सफाई कर रहे सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करने वाले सफाई कर्मी स्वच्छ रायगढ़ के वास्तविक नायक हैं। उनके समर्पण और परिश्रम से ही शहर की स्वच्छता और व्यवस्था बनी रहती है।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बरसात के पूरे मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए तथा जहां कहीं भी जल निकासी में बाधा उत्पन्न हो, वहां तत्काल सफाई कराकर समस्या का समाधान किया जाए। इस दौरान भाजपा कार्यालय मंत्री दिबेश सोलंकी निगम के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, साथी ने भागकर बचाई जान

एक साल में 367 करोड़ की शराब गटक गए जिले के सुरा प्रेमी

जिले के 2691 पंजीकृत बेरोजगारों के खाते में जमा हुए 67,27.500 लाख

आम आदमी पार्टी ने निकाली बाइक रैली, शहर भर में फैला जोश

4 फरार वारंटियों को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नगर निगम रायगढ़ एल्डरमैन की जल्द आ सकती है सूची
Next Article 7 आदतन बदमाशों को पुलिस ने दबोच कर भेजा जेल

खबरें और भी है....

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि
प्लांट में खपाने जा रहा था 7.5 टन अवैध कबाड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?