रायगढ़। मेहमानी से वापस लौट रहे दंपत्ति को भारी वाहन चालक ने ठोकर मारकर घायल कर दिया था, जिससे उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गेरसा निवासी शिव प्रसाद सारथी पिता गिरजा सारथी (56 वर्ष) अपनी पत्नी शांति बाई सारथी (55 वर्ष) के साथ 23 जून को नगरदा मेहमानी में बाइक से गया था, जहां कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान शाम करीब पांच बजे के आसपास अपने गांव गेरसा पहुंचने ही वाले थे कि धरमजयगढ़ मार्ग पर किसी भारी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलते इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरेां ने दोनों को रायगढ़ रेफर कर दिया। इससे देर रात मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही शंती बाई सिदार को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिव प्रसाद को गंभीर हालत में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था, जहां उपचार के दौरान बुधवार को सुबह करीब पांच शिव प्रसाद ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरंात शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजने की तैयारी चल रही है।
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत



