NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जेल में बंद छात्र भी देगा री-नीट एग्जाम : हाईकोर्ट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > जेल में बंद छात्र भी देगा री-नीट एग्जाम : हाईकोर्ट
बिलासपुर

जेल में बंद छात्र भी देगा री-नीट एग्जाम : हाईकोर्ट

स्टूडेंट्स के लिए 10 ट्रेनों में लगेंगे 40 एक्स्ट्रा कोच

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 1:13 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अर्जेंट हियरिंग के मामले की सुनवाई के बाद रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र को हृश्वश्वञ्ज-2026 परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने रायपुर पुलिस कमिश्नर और जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि छात्र को पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्र ले जाकर परीक्षा दिलाई जाए। वहीं, नीट परीक्षा को देखते हुए ट्रेनों में छात्रों की बढ़ती भीड़ को संभालने और उन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे ने एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। बता दें कि री-नीट परीक्षा 21 जून, रविवार को होगी। रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक मामले में छात्र वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। छात्र ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अंतरिम जमानत की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि वह नीट परीक्षा में शामिल होना चाहता है। इसके लिए एडमिट कार्ड की कॉपी भी कोर्ट में पेश की गई। छात्र के वकील ने जेल में पढ़ाई के लिए जरूरी अध्ययन सामग्री मुहैया कराने का भी रिक्वेस्ट किया। मामले की तत्काल सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि छात्र को पुलिस कस्टडी में परीक्षा दिलाई जाए और परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे तुरंत वापस जेल लाया जाए। साथ ही जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि जेल नियमों के अनुसार छात्र को आवश्यक अध्ययन सामग्री मुहैया कराई जाए, ताकि वह परीक्षा की तैयारी कर सके। जिले में नीट परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने शहर के 19 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इस बीच, सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने परीक्षार्थियों के लिए 24 घंटे की मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू की है। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हृश्वश्वञ्ज पेपर लीक की घटना को ध्यान में रखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही, बारिश की संभावना को देखते हुए आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं, ताकि कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कैंडिडेट्स की मदद के लिए सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने 24 घंटे की मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू की है। इससे परीक्षा को लेकर तनाव या घबराहट महसूस करने वाले छात्रों को विशेषज्ञों से सलाह और सहायता मिल सकेगी। नीट परीक्षा के दौरान छात्रों की बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों में 40 एक्स्ट्रा जनरल कोच लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए विशेष मेमू ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।

You Might Also Like

अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा विशेष जांच अभियान

सिविल डिफेंस टीम का मानवता भरा कार्य

प्रधान कार्यालय, द.पू.म. बिलासपुर में क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता संपन्न

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक, नीनु इटियेरा ने किया सम्मानित

चकरभाठा एयरपोर्ट से नियमित सेवा शुरू करने अभी तक नहीं मिली डीजीसीए से अनुमति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साय सरकार का चिंतन शिविर जुलाई में
Next Article शेयर मार्केटिंग के नाम पर पौने दो करोड़ की ठगी

खबरें और भी है....

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आबकारी विभाग की कार्रवाई: 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?