NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वदेशी ताकत का नया शौर्य- ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्वदेशी ताकत का नया शौर्य- ओपी चौधरी
रायगढ़

स्वदेशी ताकत का नया शौर्य- ओपी चौधरी

डीआरडीओ के एलआरएलएसीएम परीक्षण से और मजबूत हुआ आत्मनिर्भर भारत

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 12:06 am
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। स्वदेशी ताकत, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई उड़ान देते हुए डीआरडीओ द्वारा लॉन्ग रेंज लैंड अटैक एलआरएलएसीएम मिसाइल स्त्स्।ब्ड का सफल परीक्षण किए जाने पर वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा इस तकनीकी सफलता ने एक बार फिर भारत की सामरिक शक्ति, वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं को पूरी दुनिया के सामने सिद्ध कर दिया है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परीक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्वदेशी तकनीक से विकसित एलआरएलएसीएम मिसाइल की सफलता हमारे वैज्ञानिकों की दक्षता, अथक परिश्रम और उन्नत अनुसंधान क्षमताओं का साकार प्रमाण है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत अब आयात पर निर्भर नहीं रहा। ब्रह्मोस, तेजस, आईएनएस विक्रांत के बाद एलआरएलएसीएम की यह सफलता यह दर्शाती है कि भारत की रक्षा वैज्ञानिक शक्ति अब विश्व स्तरीय हो चुकी है। यह मिसाइल न केवल हमारी सीमा सुरक्षा को और मजबूत करेगी, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की सामरिक प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाई देगी। ओ.पी. चौधरी ने डीआरडीओ के समस्त वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीकी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती भी अपने वीर जवानों और वैज्ञानिकों पर गर्व करती है। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर ‘विकसित भारत /2047’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान देती रहेगी।

You Might Also Like

मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल सियारपाली में लोईंग भाजपा मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक में शामिल हुए

कलेक्टर रायगढ़ व पुसौर तहसीलदार को नोटिस जारी

गुणवत्ता के साथ हो सभी सडक़ों का निर्माण है- वित्तमंत्री

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष का नदारद रहना बना चर्चा का विषय

लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिला जेल में बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Next Article केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल, …. सिंदूर पार्क में लगेगी फोटो प्रदर्शनी

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?