NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: युवक ने हनुमान प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > युवक ने हनुमान प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान
रायगढ़

युवक ने हनुमान प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

आस्था पर चोट से भडक़े लोग, पुलिस ने लिया हिरासत में

lochan Gupta
Last updated: June 14, 2026 12:09 am
By lochan Gupta June 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिराईपानी गांव में शुक्रवार शाम एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। वर्षों से मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले एक युवक ने अचानक हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने न केवल हनुमानजी की प्रतिमा के साथ तोडफ़ोड़ की, बल्कि मंदिर परिसर को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। जैसे ही इसकी खबर गांव में फैली, बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंच गए। आस्था पर चोट से नाराज लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। स्थिति तनावपूर्ण होते देख सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अमित सिंह (निवासी इंदिरा नगर, चिराईपानी, मूल निवासी छपरा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका अमित पिछले कई वर्षों से उक्त मंदिर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करने आता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी मनोकामना के पूर्ण नहीं होने से वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान और भगवान से नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी में उसने मंदिर पहुंचकर प्रतिमा पर अपना गुस्सा उतार दिया।
घटना के बाद मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु जुट गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
चिराईपानी जैसे शांत गांव में इस तरह की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस मंदिर में आरोपी वर्षों तक माथा टेकता रहा, उसी मंदिर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना समझ से परे है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना केवल आवेश में की गई हरकत थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

You Might Also Like

उड़ रही मिट्टी व धूल के कारण बढ़ रहे हैं सांस के रोगी

कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो कहा,वो किया- प्रकाश नायक

जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न

मतदान के बाद ईवीएम एवं निर्वाचन दस्तावेजों के सुरक्षित संग्रहण की संवीक्षा आज

स्टेट बैंक लैलूंगा ने मनाया कृषि ऋण जागरूकता सप्ताह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अमेजन प्राईम पर हिंदी वेब सीरीज राख हुई रिलीज
Next Article इस बार उमेश के सिर सज सकता है पीसीसी अध्यक्ष का ताज!

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य
स्व. जगदीश महंत को जिपं अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?