NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भूमि पुत्रों को जमीन खाली करने धमका रहा भू-माफिया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भूमि पुत्रों को जमीन खाली करने धमका रहा भू-माफिया
रायगढ़

भूमि पुत्रों को जमीन खाली करने धमका रहा भू-माफिया

बेदखली के डर से सहमे रेगड़ा के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2026 12:22 am
By lochan Gupta June 9, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के ग्राम रेगडा के उरांवपारा मोहल्ले के निवासियों ने जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी वर्षों पुरानी आवासीय भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने और उन्हें वहां से हटाने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 1978 के आसपास शासन द्वारा स्वर्गीय लम्बू राठिया के परिवार को लगभग 5 एकड़ भूमि रिहायशी प्रयोजन के लिए प्रदान की गई थी। वर्तमान में उस भूमि पर पांच परिवार निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि स्वामी के निधन के बाद कुछ लोगों ने प्रस्तावित रिंग रोड का हवाला देते हुए दस्तावेजों में हेरफेर कर भूमि का वास्तविक स्वरूप और खसरा नंबर बदल दिया है। निवासियों का कहना है कि संबंधित भूमि के आसपास शासकीय भूमि, खेल मैदान तथा वन विभाग द्वारा स्थापित सूचना बोर्ड भी मौजूद हैं, जिससे यह क्षेत्र सार्वजनिक उपयोग की भूमि के रूप में भी चिन्हित है। इसके बावजूद कुछ लोग उक्त जमीन को अपनी निजी संपत्ति बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं तथा वहां रहने वाले परिवारों को बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, भूमि अभिलेखों की सत्यता की पड़ताल करने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर मोहल्ले के कई लोगों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन शिकायत मिलने के बाद जांच की संभावना जताई जा रही है।

You Might Also Like

विद्यार्थी सीख रहे हैं रचनात्मक एवं कौशल ज्ञान

डबल मर्डर खुलासा, गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी साजिश, तीन गिरफ्तार

ट्रेलर से टायर चोरी मामले दो फरार आरोपी गिरफ्तार

जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

ब्राह्मण सेवा समिति और मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति ने दिया मानवता का उत्कृष्ट परिचय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निर्माणाधीन आश्रम चिकित्सालय का प्रभारी सचिव ने किया अवलोकन
Next Article 2022 से लापता बालिका राजस्थान से बरामद

खबरें और भी है....

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स के लेबर क्वाटर में मजदूर ने लगाई फांसी
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्तार
एनआरव्हीएस स्टील प्लांट से 300 केजी स्क्रैप पाइप चोरी
साले की हत्या, जीजा को उम्र कैद, बच्चे को जबरन ले-जाने को लेकर हुआ था विवाद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?