NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सनातन का अपमान कांग्रेस का चरित्र, हिंदू संतों को गाली देना संस्कार-अरुण धर दीवान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सनातन का अपमान कांग्रेस का चरित्र, हिंदू संतों को गाली देना संस्कार-अरुण धर दीवान
रायगढ़

सनातन का अपमान कांग्रेस का चरित्र, हिंदू संतों को गाली देना संस्कार-अरुण धर दीवान

पहले बागेश्वर धाम सरकार का अपमान, अब जगतगुरु रामभद्राचार्य पर टिप्पणी

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 12:41 am
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार हिंदू धर्मगुरुओं के अपमान पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ये है सनातन विरोधी कांग्रेस का असली चेहरा।जब भी हिंदुओं की बात आती है, कांग्रेस के नेता तुरंत संतों को ‘बीजेपी का’ बताकर अपमान शुरू कर देते हैं।अरुण धर दीवान ने कहा प्रदेश की जनता बागेश्वर धाम सरकार का अपमान नहीं भूली है।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ पधारे थे, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका सार्वजनिक मंच से अपमान किया। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट इसलिए पहुंचाई क्योंकि बागेश्वर धाम में ‘सनातन का जयघोष’ होता है और कांग्रेस को सनातन से ही दिक्कत है। दीवान ने कहा पहले धीरेंद्र शास्त्री का अपमान अब जगतगुरु रामभद्राचार्य जी पर हमला यह सब किसके इशारे पर हो रहा है। छत्तीसगढ़ में इस तरह की बयान बाजी कर कांग्रेस के नेता दिल्ली किन नेताओं को खुश करना चाहते है। अब कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के लिए कहा कि ‘मैं उनको जगतगुरु नहीं मानता’. 22 भाषाओं के ज्ञाता, पद्म विभूषण से सम्मानित, रामजन्मभूमि आंदोलन में गवाही देने वाले दिव्य संत का अपमान कर कांग्रेस ने फिर साबित कर दिया कि उसका डीएनए ही सनातन विरोधी है।
जिला भाजपा अध्यक्ष नें कहा कांग्रेस की नीयत साफ है मंदिर जाने वाले को ‘बीजेपी का’,कथा सुनने वाले को ‘संघी’, भगवा पहनने वाले को ‘सांप्रदायिक’ बोल दो. रामभक्तों पर गोली चलाने वाली कांग्रेस आज भी सनातन विरोधी राह पर है।अरुण धर दीवान ने कहा राहुल गांधी विदेश में जाकर कहते हैं कि ‘हिंदू हिंसक होते हैं। दिग्विजय सिंह ‘भगवा आतंक’ गढ़ते हैं, और यहां भूपेश बघेल से लेकर चरणदास महंत तक हर संत का अपमान करते हैं। ये संयोग नहीं,बल्कि हिंदुओं के खिलाफ कांग्रेस की सोची-समझी साजिश के तहत प्रयोग है। दीवान ने कहा भाजपा मांग करती है कि चरणदास महंत जगतगुरु रामभद्राचार्य जी और पूरे संत समाज से सार्वजनिक माफी मांगें। छत्तीसगढ़ की जनता, विशेषकर सनातनी समाज, कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को देख रहा है. 2023 में जवाब दिया था, 2028 में फिर देगा।दीवान ने चेतावनी देते हुए कहा सनातन को गाली दोगे तो रायगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। संतों का अपमान करने वाली कांग्रेस को हिंदू समाज कभी माफ नहीं करेगा।

You Might Also Like

उषा ईश्वर लाल चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अच्छी शिक्षा हेतु तीन छात्रों को आर्थिक मदद

जल्द शुरू नहीं हुई सडक़ बनना तो करेंगे आंदोलन- बिहारी पटेल

मीसाबंदियों सम्मान निधि जारी : ओपी

होनहार युवा निरीक्षक अमित शुक्ला का निधन, शोक की लहर

अल सुबह से लगातार हुई बारिश ने गर्मी व उसम से दिलाई राहत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘ रुंगटा ‘ रौंदेगा पुसौर की खेती, फेरो अलॉय से इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट तक विस्तार
Next Article तीर मारकर भतीजे की हत्या,बड़े पिता को उम्र कैद

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शी पीडीएस से गरीबों को मिलेगा अधिक लाभ- सीएम साय
जिला पंचायतों को भी मिलेगा डीएमएफ का हिस्सा
बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी रेल प्रशासन की गाज
खाद, बीज व डीजल संकट पर भडक़े किसान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?