NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नागर जोताई के सीजन में डीजल संकट° हंस पूल्स पेट्रोल पंप में उमड़ी किसानों की भीड़, घंटों लगी रहीं लंबी कतारें
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नागर जोताई के सीजन में डीजल संकट° हंस पूल्स पेट्रोल पंप में उमड़ी किसानों की भीड़, घंटों लगी रहीं लंबी कतारें
रायगढ़

नागर जोताई के सीजन में डीजल संकट° हंस पूल्स पेट्रोल पंप में उमड़ी किसानों की भीड़, घंटों लगी रहीं लंबी कतारें

lochan Gupta
Last updated: May 19, 2026 12:05 am
By lochan Gupta May 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। लैलूंगा विकासखंड के मुडापारा हंस पूल्स पेट्रोल पंप में सोमवार को डीजल एवं पेट्रोल लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पेट्रोल पंप के बाहर ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहन एवं जे सी बी कृषि कार्य में उपयोग होने वाले अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे बन गए कि कई वाहन चालकों एवं किसानों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। भीड़ इतनी अधिक थी कि कतार मुख्य सडक़ तक पहुंच गई और आसपास के क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई।
जानकारी के अनुसार नागर जोताई एवं खेती-किसानी का कार्य शुरू होते ही क्षेत्र में डीजल की मांग अचानक बढ़ गई है। किसान इन दिनों खेतों की जुताई, बुवाई एवं कृषि संबंधी अन्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों के संचालन के लिए बड़ी मात्रा में डीजल की आवश्यकता पड़ रही है। इसी कारण सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंप पहुंचने लगे। देखते ही देखते पेट्रोल पंप परिसर पूरी तरह वाहनों से भर गया और लंबी लाइनें लग गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई किसान सुबह से ही लाइन में लगे हुए थे, लेकिन भारी भीड़ के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पेट्रोल पंप में सभी गाडिय़ों को पूर्ति के लिए कम मात्रा में डीजल एवं पेट्रोल दिया जा रहा था, ताकि अधिक से अधिक लोगों का काम चल सके। इसके बावजूद कई किसानों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों का कहना है कि नागर जोताई का समय उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। खेतों की जुताई, बुवाई एवं अन्य कृषि कार्य पूरी तरह डीजल पर निर्भर हैं। यदि समय पर डीजल उपलब्ध नहीं होगा तो खेती का कार्य प्रभावित हो सकता है। किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यदि ईंधन की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो खेती-किसानी का कार्य बाधित हो सकता है, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा।
पेट्रोल पंप में लगी लंबी कतारों का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। सडक़ किनारे बड़ी संख्या में खड़े वाहनों के कारण राहगीरों एवं अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार सडक़ पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की कतार एक साथ नहीं देखी थी।
स्थानीय नागरिकों एवं किसानों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में डीजल एवं पेट्रोल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि खेती-किसानी एवं नागर जोताई के सीजन में ईंधन की कमी किसानों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर स्थिति को सामान्य बनाने की मांग की है, ताकि किसानों को समय पर ईंधन मिल सके और खेती-किसानी के कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें। फिलहाल हंस पूल्स पेट्रोल पंप में लोग अपनी बारी के इंतजार में घंटों लाइन में खड़े नजर आए।

You Might Also Like

देवकी रामधारी फाउंडेशन को 5000 से अधिक नेत्रदानियो के संकल्प हेतु गोल्डन बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

सेवांजली ने देश भक्ति नारों की गूंज के साथ मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

पेंड़ में फांसी पर लटकती मिली युवक की लाश

जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के चुनाव का रास्ता साफ

गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किरोड़ीमल नगर में भाजपा प्रत्याशी ललित यादव ने भरा नामांकन
Next Article जिले के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन, ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

खबरें और भी है....

गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
तहसील कार्यालय में बेहोश होकर गिरे रिटायर्ड शिक्षक की मौत
शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक
ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?