NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किरोड़ीमल नगर में भाजपा प्रत्याशी ललित यादव ने भरा नामांकन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किरोड़ीमल नगर में भाजपा प्रत्याशी ललित यादव ने भरा नामांकन
रायगढ़

किरोड़ीमल नगर में भाजपा प्रत्याशी ललित यादव ने भरा नामांकन

जिला महामंत्री विकास केडिया व महेश साहू रहे उपस्थित

lochan Gupta
Last updated: May 19, 2026 12:04 am
By lochan Gupta May 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। किरोड़ीमल नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ललित यादव ने आज पूरे जोश, उत्साह और भारी जनसमर्थन के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर नगर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक विशाल एवं भव्य नामांकन रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे नगर में भाजपा के पक्ष में गगनभेदी नारों और जयघोषों से माहौल पूरी तरह भाजपामय हो गया।
नामांकन रैली की शुरुआत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रहित, सुशासन और विकास के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा पूरे क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में अभूतपूर्व माहौल बना रहा।
रैली में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्यता प्रदान की।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया, महेश साहू,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केसरवानी, मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय अग्रवाल एवं श्रीमती सुनीता मोहन विश्वकर्मा ,मंडल महामंत्री गजेंद्र यादव एवं भुवन पटेल सहित भाजपा संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विकास केडिया ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता लाभान्वित हो रही है और यही विश्वास भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन का सबसे बड़ा कारण है।

You Might Also Like

6 अप्रैल को गूंजेगा राम का नाम…हिंदु धर्म से जुड़े समाज की बैठक में अहम निर्णय

युवाओं को गुमराह कर भडक़ाने की राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी- विकास केडिय़ा

लोगों के थाली से गायब होने लगी सब्जियां

गुलाब का फूल देकर सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने की अनोखी पहल

अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तपती गर्मी में राष्ट्रभाव का तप° संघ शिक्षा वर्ग बना संस्कार व संगठन की पाठशाला”
Next Article नागर जोताई के सीजन में डीजल संकट° हंस पूल्स पेट्रोल पंप में उमड़ी किसानों की भीड़, घंटों लगी रहीं लंबी कतारें

खबरें और भी है....

गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
तहसील कार्यालय में बेहोश होकर गिरे रिटायर्ड शिक्षक की मौत
शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक
ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?