NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़

सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

24 कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन, आमजन को होगा सीधा लाभ

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जिलेवासियों को 102 करोड़ 93 लाख 24 हजार रुपए के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। जिनमें कुल 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन शामिल है। इनमें 33 करोड़ 98 लाख 47 हजार रुपए लागत के 13 कार्यों का लोकार्पण तथा 68 करोड़ 94 लाख 77 हजार रुपए लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
लोक निर्माण विभाग रायगढ़ द्वारा 13 करोड़ 06 लाख रुपए लागत के चार विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें ठाकुरपाली पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 2 किलोमीटर (196.64 लाख रुपए), टिनमिनी पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 2 किलोमीटर (166.54 लाख रुपए), जिला रायगढ़ के कोयलंगा नाला में पुलिया निर्माण (289.82 लाख रुपए) तथा जामगांव रेलवे क्रॉसिंग से मानकेशरी मंदिर तक सडक़ निर्माण कार्य लंबाई 3 किलोमीटर (653 लाख रुपए) शामिल हैं। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुविधाएं बेहतर होंगी।
मुख्यमंत्री साय ने जल संसाधन विभाग रायगढ़ के अंतर्गत 10 करोड़ 99 लाख 95 हजार रुपए लागत के चार कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सपनई व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य भगोरा (412.11 लाख रुपए), सोडेकेला जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य (237.90 लाख रुपए), बड़े हरदी जलाशय जीर्णोद्धार कार्य (155.60 लाख रुपए) तथा साल्हेओना एनीकट निर्माण कार्य (294.34 लाख रुपए) शामिल हैं। इन कार्यों से सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी और किसानों को लाभ मिलेगा। जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ द्वारा 2 करोड़ 93 लाख 77 हजार रुपए लागत के खम्हारपाकुट जलाशय के जामबहार माइनर नहर का जीर्णोद्धार, रीमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य का लोकार्पण किया गया।
आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत 6 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपए लागत के चार छात्रावास भवनों का लोकार्पण हुआ। इनमें बंगरसुता एवं बीरसिंघा में 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन निर्माण तथा खरसिया में अन्य पिछड़ा वर्ग बालक एवं कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। नवीन भवन निर्माण होने से इसमें निवासरत 200 छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे एवं उन्हें सुविधायुक्त आवासीय व्यवस्था उपलब्ध होगी।

भूमिपूजन से विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने लोक निर्माण विभाग रायगढ़ द्वारा 13 करोड़ 55 लाख 33 हजार रुपए लागत के पांच कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें बेलरिया से कांटापाली मार्ग निर्माण लंबाई 1.50 किलोमीटर (140.06 लाख रुपए), सुर्री-सरसमाल मार्ग निर्माण लंबाई 3 किलोमीटर (741.34 लाख रुपए), केशला से केराबहार तक पक्की सडक़ निर्माण लंबाई 2.50 किलोमीटर (210.93 लाख रुपए), केंद्रीय विद्यालय रायगढ़ में अतिरिक्त कक्ष एवं अन्य निर्माण कार्य (113 लाख रुपए) तथा पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर में अतिरिक्त अधोसंरचना निर्माण कार्य (150 लाख रुपए) शामिल हैं।
जल संसाधन विभाग रायगढ़ द्वारा 43 करोड़ 75 लाख 37 हजार रुपए लागत के तीन बड़े कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें जेलपारा एनीकट जीर्णोद्धार कार्य (293.43 लाख रुपए), खर्राघाट एनीकट/बैराज एवं तटबंध निर्माण कार्य (3454.93 लाख रुपए) तथा नेतनागर एनीकट शेष निर्माण कार्य पुसौर (627.01 लाख रुपए) शामिल हैं। इसी प्रकार जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ द्वारा 11 करोड़ 64 लाख 07 हजार रुपए लागत के तीन कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। इनमें खम्हारपाकुट माध्यम जलाशय योजना के लैलूंगा माइनर नहर शीर्ष एवं मुख्य नहर जीर्णोद्धार, रीमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य (286.88 लाख रुपए), लिप्ती एनीकट निर्माण कार्य (429.88 लाख रुपए) तथा कडेना एनीकट निर्माण कार्य (447.31 लाख रुपए) शामिल हैं। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से जिले में सडक़ संपर्क मजबूत होगा, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा तथा शिक्षा एवं छात्रावास अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी।

You Might Also Like

लॉयंस क्लब मिड टाउन द्वारा महाभंडारा का आयोजन

सोनी बाई का निधन

नाबालिगों को नशे का सुलेशन बेचने वाला युवक पकड़ाया

माँ के नाम से वृक्षारोपण प्रकृति से जुड़ाव का एहसास : अरूणधर दीवान

पोरथ मेला जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 13 लोग हुए घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में लव, सेक्स व धोखे का ट्रायंगल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
Next Article जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

खबरें और भी है....

रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में लव, सेक्स व धोखे का ट्रायंगल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खी का हमला, रिसर्च टीम के पांच घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?