NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, युवाओं को मिलेगा कम से कम 9 हजार रुपए प्रतिमाह व उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, युवाओं को मिलेगा कम से कम 9 हजार रुपए प्रतिमाह व उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव
रायगढ़

रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, युवाओं को मिलेगा कम से कम 9 हजार रुपए प्रतिमाह व उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव

पीएम इंटर्नशिप योजना

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (माई भारत) के प्रभावी क्रियान्वयन रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिले के युवाओं को अधिक से अधिक अवसरों से जोडऩे और उन्हें बेहतर करियर की दिशा देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर योजना की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र युवा तक इस योजना की जानकारी पहुंचाई जाए तथा आई टी आई, पॉलिटेक्निक, महाविद्यालयों, जनपद एवं नगरीय निकायों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकतम युवा इसका लाभ उठा सकें।
उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले में वर्तमान में 1,054 इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध हैं, जो देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, एनटीपीसी लिमिटेड, मणप्पुरम फाइनेंस, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस तथा गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड में प्रदान किए जा रहे हैं। इन इंटर्नशिप के माध्यम से युवाओं को न केवल वास्तविक औद्योगिक अनुभव मिलेगा, बल्कि उन्हें प्रति माह कम से कम 9 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। यह योजना विशेष रूप से 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के उन युवाओं के लिए लाभकारी है, जो वर्तमान में फुल-टाइम रोजगार में नहीं हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। विनिर्माण, ऊर्जा, खनन, वित्त, मानव संसाधन एवं संचालन जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध ये अवसर युवाओं को कौशल विकास और रोजगार की दिशा में सशक्त बनाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक युवा इस योजना से जुडक़र अपने भविष्य को संवारें। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाते हुए युवाओं को श्चद्वद्बठ्ठह्लद्गह्म्ठ्ठह्यद्धद्बश्च.द्वष्ड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही टोल-फ्री नंबर 1800 116 090 के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

You Might Also Like

500 ग्रा. के अमानक बोरा देकर किसानों से लिया 600 ग्रा. धान

सामान्य सीट वार्ड नंबर 15 से शारदा सिंह गहलोत कांग्रेस के प्रबल दावेदार

पति की प्रताडऩा से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल द्वारा बॉलीवुड सिंगर सुमेधा कर्महे के साथ यादगार रॉयल गरबा का आयोजन

3 लोगों से 47 लीटर महुआ शराब जप्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार बना सहारा: विनोद मिंज को मिली मोटराइज्ड ट्राई सायकल
Next Article बिहान से बदली तकदीर: रविता, अंजना और ललिता बनीं “लखपति दीदी”, अब गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?