NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुकमा के दुर्गम पुसगुड़ा गांव में दशकों बाद पहुँचा उजियारा, टूटा अंधकार का साम्राज्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सुकमा के दुर्गम पुसगुड़ा गांव में दशकों बाद पहुँचा उजियारा, टूटा अंधकार का साम्राज्य
रायपुर

सुकमा के दुर्गम पुसगुड़ा गांव में दशकों बाद पहुँचा उजियारा, टूटा अंधकार का साम्राज्य

घने जंगलों और पहाड़ों के बीच चमके बल्ब, ग्रामीणों ने कहा- यह किसी चमत्कार से कम नहीं

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 11:11 pm
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धोर नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों में शामिल सुकमा जिले के पुसगुड़ा गांव में आखिरकार विकास का नया सूरज उगा है। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद गांव के 106 घरों में पहली बार बिजली का कनेक्शन पहुँचा है। कोंटा विकासखंड के अंतर्गत घने जंगलों और दुर्गम पहाडिय़ों के बीच बसे इस गांव के लिए यह महज एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है।

साहस और संकल्प की जीत

जिला मुख्यालय से लगभग 108 किलोमीटर दूर स्थित पुसगुड़ा तक पहुँचना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। कच्चे रास्ते, ऊंची चढ़ाई और दलदली पगडंडियों के कारण यह क्षेत्र दशकों तक मुख्यधारा से कटा रहा। प्रशासन ने इस दुर्गम कार्य को श्मिशन मोडश् में हाथ में लिया और विभाग की टीम ने मानव श्रम व स्थानीय सहयोग से खंभे और तार जंगलों के पार पहुँचाए।

ऐतिहासिक उपलब्धि

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के कार्यपालन अभियंता श्री हिलोन ध्रुव ने बताया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जहाँ मशीनें नहीं पहुँच सकीं, वहाँ विभागीय टीम ने कड़ी मेहनत कर समयबद्ध तरीके से लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण किया।

कलेक्टर का वक्तव्य

सुकमा कलेक्टर श्री अमित कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पुसगुड़ा तक बिजली पहुँचाना प्रशासन की प्रतिबद्धता और जनहित के संकल्प की परीक्षा थी। यह केवल उजाला नहीं है, बल्कि बच्चों के भविष्य और गांव के आत्मविश्वास का नया सवेरा है। शासन की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बसे हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाना है।

बदलेगी ग्रामीणों की जिंदगी

गांव की निवासी श्रीमती सुन्नम लक्ष्मी ने भावुक होते हुए कहा कि गांव में बिजली आना उनके लिए किसी चमत्कार जैसा है। अब गांव में टीवी, पंखा और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और बच्चों की पढ़ाई रात में भी सुगम हो सकेगी। वर्षों से लालटेन की मद्धम रोशनी पर निर्भर रहने वाला पुसगुड़ा अब आधुनिकता की ओर कदम बढ़ा रहा है।

ग्रामीणों ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ के सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई किरण देखने को मिल रही है। हाल ही में, बस्तर क्षेत्र के बेहद दुर्गम गांव पुसगुड़ा में आज़ादी के दशकों बाद पहली बार बिजली पहुँचने से वहां की रातों का अंधेरा दूर हुआ है। गांव में बिजली पहुँचने पर मुंदराजू, सुन्नम रामे, तोड़म सच्चू और अन्य ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

You Might Also Like

बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : सीएम साय

नहीं रहे पूर्व मंत्री शिव नेताम

साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

बंदूक से विकास की ओर, सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी

नगरीय निकायों को 66.6 करोड़ रुपए की पार्षद निधि जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शराब घोटाला मामले में 5 सौ 39 करोड़ की संपत्ति जब्तज्
Next Article निर्माणाधीन नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया निरीक्षण

खबरें और भी है....

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन
सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?