NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वाणिज्य विभाग की सतर्कता से यात्री का खोया बैग सुरक्षित बरामद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > वाणिज्य विभाग की सतर्कता से यात्री का खोया बैग सुरक्षित बरामद
बिलासपुर

वाणिज्य विभाग की सतर्कता से यात्री का खोया बैग सुरक्षित बरामद

lochan Gupta
Last updated: April 29, 2026 11:19 pm
By lochan Gupta April 29, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में यात्री सेवा एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम की तत्परता एवं मुस्तैदी से एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित रूप से बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री उमेश राठौर किसी ट्रेन से बिलासपुर स्टेशन पहुंचे थे। उनके पास अधिक सामान होने के कारण वे प्लेटफॉर्म से बाहर निकलते समय गेट नंबर 1 से अपने वाहन की ओर गए और अन्य सामान वाहन में रख लिया, लेकिन उनका एक बैग अनजाने में स्टेशन परिसर में ही छूट गया। घर पहुंचने पर बैग के गुम होने का एहसास होने पर वे तत्काल स्टेशन वापस आए और वाणिज्य विभाग की स्पेशल सेल से संपर्क किया। सूचना प्राप्त होते ही वाणिज्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्टेशन परिसर में सघन खोज अभियान चलाया। टीम के प्रयासों से उक्त बैग स्टेशन के रैंप के समीप सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया। संभवत: किसी जागरूक व्यक्ति द्वारा बैग को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया था।
बैग मिलने के पश्चात आवश्यक पुष्टि प्रक्रिया पूरी कर उसे यात्री श्री उमेश राठौर को सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने रेलवे प्रशासन एवं संबंधित टीम का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने टीम के सदस्यों की तत्परता एवं सजगता की सराहना करते हुए कहा कि स्पेशल टीम आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए यात्रियों की हर संभव सहायता करने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

You Might Also Like

‘एसईसीएल की धडक़न’ के तहत 20 बच्चों के हृदय की हुई सर्जरी

स्वच्छता ही सेवा अभियान के छठवें दिन वेस्ट रिसायकल थीम पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में

पुलिसकर्मी की पिटाई का विडियो वायरल, एक गिरफ्तार

बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सफलता के दो गौरवपूर्ण वर्ष

रेल महाप्रबंधक ने किया मंडला फोर्ट-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया खंड का व्यापक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल ने वित्तीय वर्ष 25-26 में 754 भू-स्वामियों को दी रोजगार
Next Article खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने की छापेमारी

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषित किए 10वीं-12वीं के परिणाम
पूर्वांचल के गौरव बुनकर के बेटे लोकनाथ ने रायगढ़ का बढ़ाया मान
24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब
कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान ने किया सरेंडर
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषित किए 10वीं-12वीं के परिणाम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?