NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर
जशपुरनगर

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर

प्रबंध संचालक श्रीमती रीता यादव ने पीएमईजीपी-सीएमईजीपी इकाइयों का किया निरीक्षण, रोजगार सृजन और आर्थिक सुदृढ़ता पर मिला सकारात्मक फीडबैक

lochan Gupta
Last updated: April 28, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta April 28, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती रीता यादव ने जशपुर जिले का दौरा कर विभागीय योजनाओं के तहत संचालित इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम(पीएमईजीपी) एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) से लाभान्वित हितग्राहियों के कार्यस्थलों पर पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके प्रभाव का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती यादव ने कुनकुरी स्थित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्थापित मेसर्स बोकारो टायर वर्क्स एवं रिमोल्ड सेंटर का अवलोकन किया। जहां संचालक मो. कलिम अंसारी द्वारा इकाई के संचालन, रोजगार सृजन तथा जीवन स्तर में आए सुधार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं। इसके पश्चात ग्राम पंडरीपानी में संचालित फ्लाई ऐश ब्रिक्स यूनिट का निरीक्षण किया गया, जिसका संचालन श्रीमती रेखा चौबे द्वारा किया जा रहा है। संचालक श्री विशाल चौबे ने बताया कि उन्होंने बैंक ऋण का पूर्ण भुगतान कर दिया है तथा अनुदान का लाभ भी प्राप्त हुआ है। वर्तमान में इस इकाई के माध्यम से लगभग 15 लोगों को रोजगार मिल रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बल मिला है।
प्रबंध संचालक श्रीमती यादव ने दुलदुला चौक पतराटोली स्थित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत संचालित यदुवंशी रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया। संचालक श्रीमती कौशल्या यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है और इससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। उन्होंने राज्य सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इसी क्रम में पतराटोली स्थित हॉलर मिल का भी अवलोकन किया गया, जहां स्थानीय स्तर पर उत्पादन एवं रोजगार की संभावनाओं का आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक श्रीमती रीता यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जरूरतमंद व्यक्तियों के ऋण प्रकरण तैयार किए जाएं तथा परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लोगों को विभागीय योजनाओं से जोडक़र उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने उप संचालक ग्रामोद्योग श्री विवेक कुमार गुप्ता को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक लाभ सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

छग राज्य स्थापना दिवस के रजत महोत्सव पर जशपुर में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

आचार संहिता के दौरान जशपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने किया जिले का वार्षिक निरीक्षण

तस्करों के चंगुल से 4 नग गौ-वंश को कराया मुक्त

‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर का हो रहा आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी : सीएम साय
Next Article जनगणना 2027: ऑनलाइन तरीके से स्व-गणना 30 अप्रैल तक

खबरें और भी है....

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरने की तैयारी
एटीएम से कैश चोरी करने गैस कटर लेकर पहुंचा चोर
साय कैबिनेट की बैठक आज, विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
वर्दी का धौंस दिखाकर आदिवासी की जमीन पर बेजा कब्जा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?