जशपुरनगर। लोक सभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस विभाग की जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। सांसद श्री राठिया ने लोगों की समस्याओं का समाधान गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान जशपुर के गौरव पथ के डिवाइडर खुली अवस्था में होने की बात संज्ञान में आई। सांसद श्री राठिया ने कलेक्टर रोहित व्यास को शहर के रोड डिवाइडर को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए गौरव पथ और फोर लैन डिवाइडर को बंद करना जरूरी है ताकि लोगों को आवागमन में आसानी हो। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत,नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष शोर्य प्रताप सिंह जूदेव कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह डीएफओ शशि कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।



