NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 50 हाथियों का दल सडक़ पार करते दिखा, हाईवे पर रोकी वाहनों की रफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 50 हाथियों का दल सडक़ पार करते दिखा, हाईवे पर रोकी वाहनों की रफ्तार
रायगढ़

50 हाथियों का दल सडक़ पार करते दिखा, हाईवे पर रोकी वाहनों की रफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 19, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta April 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को दो अलग-अलग दलों ने मुख्य सडक़ों को पार किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही और निगरानी करती रही।
शनिवार शाम करीब 35 हाथियों का दल पेलम बांध जंगल से निकलकर बोजिया-औरानारा मार्ग पार करते हुए गाड़ाडटी जंगल की ओर बढ़ा। इस दौरान हाथी काफी देर तक सडक़ किनारे रुके रहे, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, धर्मजयगढ़ रेंज में 15 हाथियों का दूसरा दल भी रायगढ़-धर्मजयगढ़ मुख्य मार्ग पार कर 367 आरएफ क्षेत्र की ओर बढ़ गया। इस तरह कुल 50 हाथियों का मूवमेंट प्रमुख सडक़ों पर देखा गया।
छाल रेंज के बोजिया क्षेत्र में 35 हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल ने बोजिया, औरानारा, सिंघीझाप सहित आसपास के गांवों में सतर्कता बरतने की अपील की है। इसी तरह आमगांव, शेरवन, दर्रीडीह, ओंगना, पोटिया और खलबोरा क्षेत्रों के ग्रामीणों को भी सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।
133 हाथियों की मौजूदगी
वन विभाग के अनुसार, धर्मजयगढ़ वन मंडल में इस समय कुल 133 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इनमें 31 नर, 67 मादा और 35 शावक शामिल हैं। लगातार बढ़ती संख्या के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में आमगांव (धरमजयगढ़) 44, बोजिया (छाल रेंज)-35, छाल क्षेत्र-13 व आमापाली (लैलूंगा)- 13 हाथी का दल मंडरा रहा है।

You Might Also Like

बादल व धूप के चलते अधिकतम तापमान में आई गिरावट

वन विभाग कि कार्रवाई से लकड़ी चोरों में मचा हडक़ंप

जिले में पुलिस का साइबर अपराधों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान तेज

राष्ट्रहित में करें मतदान-सुनील रामदास

धान की अवैध आवक रोकने रखे कड़ी निगरानी-कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजीवनगर में 51.20 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
Next Article नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल का विरोध कर विपक्षी पार्टियों ने पाप किया है – नीलिमा शर्मा

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर, शहर के सीएमएचओ तिराहा पर हुआ हादसा
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 24
साले-भाभी की पिटाई से जीजा की हुई मौत
128 गुम मोबाइल रिकव्हर कर पुलिस ने लौटाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?